Lok Sabha Debates
Regarding Alleged Shoddy Construction Of Nh-99 Road In Misrikh Parliamentary ... on 26 July, 2021
Seventeenth Loksabha an> Title: Regarding alleged shoddy construction of NH-99 road in Misrikh Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh-laid.
श्री अशोक कुमार रावत (मिश्रिख): मेरे संसदीय क्षेत्र मिश्रिख (उ.प्र.) के अंतर्गत बिल्हौर-चौबेपुर-शिवराजपुर-कन्नौज (राष्ट्रीय राजमार्ग सं.-99) का निर्माण कार्य चल रहा है । बरसात के दिनों में शिवराजपुर के निकट इस सड़क के निर्माण में कार्यदायी संस्था निर्माण सामग्री के लिए निर्धारित किए गए मानकों को दरकिनार करते हुए कथित रूप से घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करके केन्द्रीय निधि का भारी दुरुपयोग कर रही है ।
मेरा सरकार से अनुरोध है कि वह बरसात के दिनों में उक्त सड़क के निर्माण कार्य को अविलंब रोक कर निर्माण कार्य में लगी सामग्री की गुणवत्ता की जांच केन्द्रीय तकनीकी समिति से करवाकर दोषी अभियंताओं के खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कदम उठाए ।