Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Develop Indigenous Vaccine To Check The Menace Of Hepatitis-B Disease In ... on 11 December, 2002

NT> Title: Need to develop indigenous vaccine to check the menace of Hepatitis-B disease in the country.

श्री सुरेश चन्देल (हमीरपुर, हि.प्र.) : महोदय, मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि हमारे देश में हैपेटाइटिस-बी बीमारी के प्रकरण दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं जो सारे देश के लिए चिन्ता का विषय है। इसका मुख्य कारण पानी एवं खानपान का प्रदूषित होना है।

देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एक अध्ययन के अनुसार ५००० व्यक्ति प्रतिवर्ष इस बीमारी के कारण काल के गाल में समा जाते हैं। इसे रोकने हेतु सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से बहुराष्ट्रीय कम्पनियां उनके द्वारा तैयार महंगी वैक्सीन अपने देश में प्रयोग करने हेतु दबाव डाल रही हैं। यह इस देश के पर्यावरण एवं जलवायु के अनुकूल नहीं है। प्रारंभ में तो विदेशों से मुफ्त में यह वैक्सीन प्राप्त होगी, लेकिन जब देश उसके ऊपर निर्भर हो जाएगा तो वे अत्यंत महंगी एवं मनमानी कीमत पर उसे हमारे देश को बेचेंगे और विवश होकर हमें वह खरीदनी पड़ेगी।

१४.१९ hrs. ( MR. DEPUTY SPEAKER IN THE CHAIR) मेरा आग्रह है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के इस अप्रत्यक्ष दबाव में न आकर हमें अपने देश में ही इस हेतु चल रहे अनुसंधान को बढ़ावा देकर अपनी जलवायु और वातावरण के अनुकूल सस्ती हैपेटाइटिस-बी वैक्सीन तैयार करने हेतु सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया को प्रोत्साहित करना चाहिए।