Lok Sabha Debates
Need To Include The Peradha Caste Of Bihar In The List Of Scheduled Caste/Backward ... on 11 March, 2013
> Title: Need to include the Peradha Caste of Bihar in the list of Scheduled Caste/Backward Caste.
श्रीमती पुतुल कुमारी (बांका):सभापति महोदय, हम सब जानते हैं कि युवा हमारे राष्ट्र की धरोहर हैं और हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। युवाओं के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में खेलों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। इसी के कारण हमारे पास अभिनव बिन्द्रा, राजवर्धन राठौर जैसे युवक हैं, जिन्होंने विदेशों में खेल-कूद के जरिये भारत का नाम ऊंचा किया है। हमारे गृह क्षेत्र जमुई जिले में गिद्धौर के पास साई, एशियाई स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया का एक ट्रेनिंग सैंटर वर्ष 2003 में बना, लेकिन उस समय से लेकर आज तक वह ट्रेनिंग सैंटर एक छोटे स्कूल, जो संस्कृत स्कूल के नाम से है, में बना है जबकि 20 एकड़ जमीन वहां के किसानों से अधिग्रहण की गयी। राज्य सरकार ने वह जमीन अधिग्रहण करके दी है, लेकिन उस पर अभी तक न तो स्टेडियम बना है और न ही साई के इफ्रास्ट्रक्चर की कोई रचना की गयी है।
मैं सरकार से कहना चाहूंगी कि वहां साई सैंटर जल्द स्थापित हो और उन युवाओं और बच्चों को वे सारी सुविधाएं मिलें, जो सरकार से दी जाती है।