Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Demand For A Convention Centre At Nsic Ground At Rajkot, Gujarat. on 20 November, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Demand for a convention centre at NSIC ground at Rajkot, Gujarat.

श्री मोहनभाईकुंदरिया (राजकोट): महोदय, मैं आपका ध्यान सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट शहर की ओर दिलाना चाहता हूं  । राजकोट शहर सौराष्ट्र क्षेत्र का मुख्य इंडस्ट्रियल एरिया है और गुजरात की 35 प्रतिशत जनसंख्या कार्य करती है  । गुजरात के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा राजकोट एक औद्योगिक नगरी है और ऑटो मोबाइल,ज्वैलरी, टाइल्स, घड़ियों व फूड प्रोसेसिंग में  मुख्यत: अग्रणी भूमिका निभाती   है  । इस क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ का मुख्य गिर वन और ऐतिहासिक सोमनाथ द्वारकाधीश मंदिर है  । यह क्षेत्र अपने उपरोक्त कार्यों के कारण सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है । इस क्षेत्र में कार्यकलाप,बिजनेस मीटिंग व धार्मिक गतिविधियां भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं  ।

          मान्यवर,मैं उपरोक्त गतिविधियों के लिए आपके माध्यम से एक कन्वेंशन सेंटर व सेमिनार हॉल का निर्माण करवाने का अनुरोध करता हूं, जो उपरोक्त सभी कार्यों को निर्देश देने में अग्रणी भूमिका निभाएगा  । इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण NSIC ग्राउंड में करवाया जा सकता है  । यह  कन्वेंशन सेंटर ऑडीटोरियम,पुस्तकालय,एग्जिबिशन हॉल व फूड कोर्ट आदि की सुविधाओं से परिपूर्ण हो  । अंत में आपसे पुन: अनुरोध करना चाहता हूं कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में उक्त मांगों को पूरा करने पर विचार करने का कष्ट करें  ।

माननीय अध्यक्ष : श्री सी.पी. जोशी को श्री मोहनभाई कल्याणजीभाई कुंदरिया द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है  ।