Lok Sabha Debates
Regarding Implementation Of Double Cropping Programme In Mahasamund District ... on 16 March, 2020
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding implementation of double cropping programme in Mahasamund district in Chhattisgarh-laid.
श्री चुन्नी लाल साहू (महासमुंद): मैं पूर्व में भी सरकार के संज्ञान में लाते रहा हूं कि मेरे संसदीय क्षेत्र के महासमुंद जिला असिंचित क्षेत्र में आता है और लगातार सूखे और अकाल के कारण किसानों की वर्तमान हालत बदतर हो रही है । केवल एक ही फसल खरीफ की जिसमें धान पैदा कर पा रहे हैं । खरीफ फसल के बाद पूरे 6 महीने मजदूर- किसान काम की तलाश में भटकते हैं तथा अपनी आपूर्ति नहीं हो पाने की दिशा में अन्य प्रदेशों या शहरों की ओर पलायन कर जाते हैं ।
अतः जिस प्रकार पूर्वी भारत के कुछ जिलों में द्विफसलीय क्षेत्र विस्तार योजना लागू है वैसे ही छत्तीसगढ़ एवं मेरे संसदीय क्षेत्र महासमुंद को द्विफसलीय क्षेत्र विस्तार योजना में जोड़ते हुए अतिशीघ्र आदेश जारी कर लागू कराया जावे । इस विषय को लेकर गंभीरता से अपनी पुरजोर और मांग करता हूं ।