Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Request To Give Stoppage Of Trains Running From Aara To Ranch And Sasaram To Ranchi ... on 3 December, 2019

Seventeenth Loksabha p> Title: Request to give stoppage of trains running from Aara to Ranch and Sasaram to ranchi Intercity Express at Bikramganj.

श्री महाबली सिंह (काराकाट): सभापति महोदय, आपने मुझे शून्य काल में बोलने का अवसर दिया है, इसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं  ।

          महोदय, पूर्वी मध्य रेलवे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन  के अंतर्गत मेरे लोक सभा क्षेत्र में दो रेलगाड़ियां हमारे क्षेत्र से गुजरती हैं, लेकिन वहां उनका ठहराव नहीं होता है  ।

माननीय सभापति महोदय, आपने मुझे शून्यकाल में बोलने का अवसर दिया, इसके लिए हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं  ।

          महोदय, पूर्व-मध्य रेलवे, मुगलसराय के अंतर्गत मेरे लोक सभा क्षेत्र से होकर दो ऐसी रेलगाड़ियाँ चलती हैं, जिनका ठहराव हमारे संसदीय क्षेत्र में नहीं है  । एक ट्रेन आरा से चलती है, जिसका नम्बर 18639 है  । यह सप्ताह में एक बार चलती है और आरा से राँची जाती है । यह कई संसदीय क्षेत्रों से गुजर जाती है, लेकिन एक भी स्टेशन पर नहीं रुकती है  ।

          दूसरी ट्रेन सासाराम-राँची इंटरसिटी एक्सप्रेस है, जो सासाराम से राँची जाती है, जिसका नम्बर 16635-16636 है  । यह ट्रेन भी नहीं रुकती है  । मेरे संसदीय क्षेत्र से ये दोनों ट्रेन्स गुजर जाती हैं और दोनों नहीं रुकती हैं  । इसलिए मैं आपके माध्यम से सरकार को अवगत कराना चाहता हूँ कि ट्रेन नम्बर 18639-18640,जो आरा से राँची जाती है, उसका ठहराव बिक्रमगंज में दिया जाए  ।

माननीय सभापति: आप अपनी माँग को दोहराइए मत, यह तो आप बोल चुके हैं  ।

श्री महाबली सिंह : महोदय, मेरी बात सुन ली जाए  ।

          दूसरी ट्रेन जो सासाराम से राँची जाती है, वह नबीनगर होकर जाती है  । वहाँ से हजारों लोग झारखण्ड जाते हैं  । इसलिए आपसे अनुरोध है कि इन दोनों ट्रेनों का ठहराव दिया जाए  ।

माननीय सभापति: श्रीकांत शिंदे जी, आप बोलिए, उनका रिकॉर्ड में नहीं जा रहा है  ।