Lok Sabha Debates
Request To Open An Airport In Hirur, Maharashtra To Promote Tourism, Business And ... on 11 December, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Request to open an airport in hirur, Maharashtra to promote tourism, business and agriculture export. DR. AMOL RAMSING KOLHE (SHIRUR): Thank you, Speaker, Sir, for allowing me to speak. In ‘zero hour’, through you, I would like to draw the attention of the Government towards a developmental demand of my constituency, that is, Shirur, Maharashtra. Sir, in my constituency, there are three MIDCs where many plants of many multi-national companies are located. उसी के साथ मेरे क्षेत्र के जो प्रोग्रेसिव फार्मर्स हैं, उनकी मेहनत के बलबूते वहाँ पर एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट बड़ी मात्रा में होता है । उसी के साथ मेरे चुनाव क्षेत्र में पिलग्रिमेज जैसे भीमाशंकर है, आलंदी है । हेरिटेज प्लेसेज़ जैसे शिवनेरी है,वधु-तुलापुर है । अष्ट विनायक में से चार विनायक वहाँ पर स्थित हैं । इसलिए आपके द्वारा मैं एविएशन मिनिस्ट्री से अनुरोध करना चाहता हूँ कि मेरे चुनाव क्षेत्र में बिजनेस,एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट और टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु वहाँ पर खेड़ तहसील में चाकन एरिया में एयरपोर्ट की मांग को पूरा किया जाए । ऐसा मेरा अनुरोध है । धन्यवाद । श्री अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर): महोदय, क्या हम विदेश मंत्री जी से एक छोटा सा क्लेरिफिकेशन माँग सकते हैं?विदेश मंत्री यहाँ पर हैं ।…(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : अभी नहीं ।
…(व्यवधान)
श्री अधीर रंजन चौधरी: सर, दो मिनट का समय दीजिए ।…(व्यवधान) 10 सेकेंड का समय दीजिए ।…(व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : ना-ना, नहीं ।
…(व्यवधान)
संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री (श्री अर्जुन राम मेघवाल): महोदय, यह शून्य काल है ।…(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : डॉ. सुभाष सरकार ।
…(व्यवधान)