Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Appointment Of Scavenging/Sanitation Workers In Bhadohi. on 13 February, 2021

Seventeenth Loksabha > Title: Regarding appointment of scavenging/sanitation workers in Bhadohi.

 

श्रीरमेश बिन्द (भदोही):महोदया, आपने मुझे बोलने का मौका दिया, इसके लिए मैं आपका आभारी हूं ।

       महोदया,मैं उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से चुनकर आता हूं और भदोही कालीन नगरी के रूप में पूरे विश्व में मशहूर है ।

       महोदया,पूरे प्रदेश में सफाईकर्मियों की नियुक्ति हुई है, लेकिन किसी कारणवश हमारे जिले में सफाईकर्मियों की नियुक्ति नहीं हो पायी है । जिसके कारण लगभग तीन महीने से जिला मुख्यालय पर सफाईकर्मियों का धरना-प्रदर्शन हो रहा है । मैं इस सदन के माध्यम से आप से मांग करता हूं कि प्रदेश सरकार से सफाईकर्मियों की नियुक्ति करवाने की कृपा करें । धन्यवाद ।