Lok Sabha Debates
Need To Electrify Uncovered Villages In Babaganj, Kunda, Sirathu, Chail And ... on 5 December, 2012
> Title: Need to electrify uncovered villages in Babaganj, Kunda, Sirathu, Chail and Manjhanpur Assembly constituencies in Uttar Pradesh under Rajiv Gandhi Grameen Vidyutikaran Yojana.
श्री शैलेन्द्र कुमार (कौशाम्बी): उत्तर प्रदेश के कौशांबी संसदीय क्षेत्र में आने वाले जनपद प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी के मुख्यतः बाबागंज, कुण्डा, सिराथू, चायल एवं मंझनपुर विधान सभाओं में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण से बहुत सारे गांव एवं पुरवे (मजरे) छूट गए हैं । केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री जी की घोषणाओं को अमली जामा पहनाने के लिए उन छूटे गांव पुरवों में तत्काल सर्वे कराके विद्युतीकरण कराने की व्यवस्था करें ।