Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Motion For Consideration Of The National Institutes Of Food Technology, ... on 26 July, 2021

Seventeenth Loksabha an> Title: Motion for consideration of the National Institutes of Food Technology, Entrepreneurship and Management Bill, 2021, As Passed By Rajya Sabha (Motion Adopted and Bill Passed).

माननीय सभापति :आइटम नंबर - 9.

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (श्री पशुपति कुमार पारस) : सभापति महोदया, मैं प्रस्ताव करता हूं :

“कि खाद्य प्रौद्योगिकी,उद्यमिता और प्रबंध की कतिपय संस्थाओं को राष्ट्रीय महत्व की संस्थाएं घोषित करने और खाद्य प्रौद्योगिकी,उद्यमिता तथा प्रबंध में शिक्षण और अनुसंधान करने और ऐसी शाखाओं में विद्या की अभिवृद्धि और ज्ञान का प्रसार करने तथा उससे संबंधित अथवा उसके आनुषंगिक विषयों का उपबंध करने वाले विधेयक,राज्य सभा द्वारा यथापारित, पर विचार किया जाए ।” माननीय सभापति : प्रश्न यह है :
“कि खाद्य प्रौद्योगिकी,उद्यमिता और प्रबंध की कतिपय संस्थाओं को राष्ट्रीय महत्व की संस्थाएं घोषित करने और खाद्य प्रौद्योगिकी,उद्यमिता तथा प्रबंध में शिक्षण और अनुसंधान करने और ऐसी शाखाओं में विद्या की अभिवृद्धि और ज्ञान का प्रसार करने तथा उससे संबंधित अथवा उसके आनुषंगिक विषयों का उपबंध करने वाले विधेयक,राज्य सभा द्वारा यथापारित, पर विचार किया जाए ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
  माननीय सभापति : अब सभा विधेयक पर खंडवार विचार करेगी । … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्रश्न यह है :
“कि खंड 2 से4 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 2 से 4 विधेयक में जोड़ दिए गए ।   खंड5 माननीय सभापति:श्री एन. के. प्रेमचन्द्रन जी । … … ( व्यवधान)
माननीय सभापति:श्री कोडिकुन्नील सुरेश जी । … … ( व्यवधान)
माननीय सभापति:प्रश्न यह है :
“कि खंड 5 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 5 विधेयक में जोड़ दिया गया ।
  खंड 6 माननीय सभापति: श्री एन.के. प्रेमचन्द्रन जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : श्री कोडिकुन्नील सुरेश जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि खंड 6 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 6 विधेयक में जोड़ दिया गया । खंड 7 माननीय सभापति : श्री एन.के. प्रेमचन्द्रन जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : श्री कोडिकुन्नील सुरेश जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि खंड 7 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 7 विधेयक में जोड़ दिया गया । खंड 8 से 10 विधेयक में जोड़ दिए गए । खंड 11 माननीय सभापति : श्री एन.के. प्रेमचन्द्रन जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि खंड 11 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 11 विधेयक में जोड़ दिया गया ।                                              खंड12 माननीय सभापति : श्री एन.के. प्रेमचन्द्रन जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : श्री कोडिकुन्नील सुरेश जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि खंड 12 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 12 विधेयक में जोड़ दिया गया । खंड 13 विधेयक में जोड़ दिया गया ।   खंड 14 माननीय सभापति : श्री एन.के. प्रेमचन्द्रन जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : श्री कोडिकुन्नील सुरेश जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि खंड 14 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 14 विधेयक में जोड़ दिया गया । खंड 15 से 41 विधेयक में जोड़ दिए गए । अनुसूची माननीय सभापति : श्री एन.के. प्रेमचन्द्रन जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : श्री कोडिकुन्नील सुरेश जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : श्री थोमस चाज़िकाडन… … ( व्यवधान)
  माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि अनुसूची विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
अनुसूची विधेयक में जोड़ दी गई । खंड 1 माननीय सभापति : श्री कोडिकुन्नील सुरेश जी… … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि खंड 1 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 1 विधेयक में जोड़ दिया गया । अधिनियमन सूत्र और विधेयक का  पूरा नाम विधेयक में जोड़ दिए गए । श्री पशुपति कुमार पारस : सभापति महोदया, मैं प्रस्ताव करता हूं : “कि विधेयक को पारित किया जाए ।” माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि विधेयक को पारित किया जाए ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
 
… ( व्यवधान)
  माननीय सभापति: आप लोग क्या कर रहे हैं? … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : माननीय मंत्री जी,आप इनसे बोलिए कि ये अपनी-अपनी सीट पर जाएं । … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : ये सब क्या हो रहा है? … ( व्यवधान)
संसदीयकार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संस्कृति मंत्रालयमें राज्य मंत्री(श्रीअर्जुन राम मेघवाल): माननीयसभापति जी ठीक कह रही हैं, आपलोगों को अपनी सीटों पर जाना चाहिए । … (व्यवधान)आपकोचर्चा में भाग लेना चाहिए, ऐसामाननीय सभापति जी निवेदन कर रही हैं । श्री प्रहलाद जोशीजी ने निवेदन किया है और हम भी निवेदन कर रहे हैं कि आप सबको अपनी-अपनीसीटों पर जाना चाहिए और चर्चा में भाग लेना चाहिए । सरकारचर्चा के लिए तैयार है ।…(व्यवधान) माननीय सभापति : आप लोग नहीं मानेंगे? क्या करें एडजर्न कर दें? … ( व्यवधान)
माननीयसभापति: सभाकी कार्यवाही मंगलवार, दिनांक27 जुलाई, 2021 को प्रात: 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है । 15.21 hrs The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock on Tuesday, July 27, 2021/Sravana 5, 1943 (Saka)                   INTERNET              The Original Version of Lok Sabha proceedings is available on Parliament of India Website and Lok Sabha Website at the following addresses:  
           http://www.parliamentofindia.nic.in            http://www.loksabha.nic.in   LIVE TELECAST OF PROCEEDINGS OF LOK SABHA                Lok Sabha proceedings are being telecast live on Lok Sabha T.V. Channel. Live telecast begins at 11 A.M. everyday the Lok Sabha sits, till the adjournment of the House.
           
___________________________________________________________________________________ Published under Rules 379 and 382 of the Rules of Procedure and Conduct of Business  in Lok Sabha (Sixteenth Edition) _____________________________________________________________________________________ * The sign + marked above the name of a Member indicates that the Question was actually asked on the floor of the House by that Member.
           
* Available in Master copy of the Debate, placed in Library.