Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Give Tribal Status To Bot And Gurchhiya Caste In Uttar Pradesh. on 30 July, 2014

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to give tribal status to Bot and Gurchhiya caste in Uttar Pradesh.

श्री अजय मिश्रा टेनी (खीरी) : माननीय सभापति जी,मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि मेरे लोक सभा क्षेत्र लखीमपुर खीरी में बोट व गुरछिया नामक जाति के लगभग चालीस हजार लोग रहते हैं। उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा लखीमपुर,बहराइच,पीलीभीत,लखनऊ व कानपुर में भी उक्त जाति के लोग रहते हैं।

          इनका रहन-सहन त्यौहार,भाषा,संस्कृति,शिक्षा व परम्परायें आदिवासियों जैसी हैं तथा आर्थिक रूप से भी ये पिछड़े हुए हैं। लेकिन जनजाति सूची में शामिल न होने के कारण इनको सामान्य जाति का माना जाता है,जिसके कारण इनको आरक्षण आदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

          इनके आर्थिक,सामाजिक तथा शैक्षणिक विकास तथा इनके उत्थान हेतु उक्त बोट व गुरछिया जाति को जनजाति का दर्जा देना न्यायोचित होगा। 

          महोदय,मैं आपके माध्यम से सरकार से यह अनुरोध करता हूं कि बोट और गुरछिया जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाए। आपने मुझे बोलने का समय दिया,इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।