Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Take Suitable Measures To Raise The Level Of Groundwater. on 29 April, 2016

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to take suitable measures to raise the level of groundwater.

श्री सौमित्र खान (बिशनपुर) : स्पीकर मैडम, मुझे बोलने के लिए समय देने हेतु मैं आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं यहां देख रहा था कि पक्ष वाले विपक्ष वालों को दो­षी ठहराते हैं और विपक्ष वाले पक्ष वालों को दो­षी ठहराते हैं, लेकिन आज से 20 या 30 साल पहले हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें पानी खरीदना पड़ेगा। आज सबसे बड़ी बात है कि 20-20 गांवों में, दूर-दूर तक यदि आप देखें, तो पीने के पानी की कमी है। मैं यहां आ रहा था, तो मैंने देखा कि पीने के पानी के लिए इतनी भीड़ लगी थी कि सड़क पर जाम लग गया। सबसे बड़ी बात यह है कि आज एक लीटर पानी डीजल से भी महंगा हो गया है। यदि आप किसी फाइव स्टार होटल में जाकर पीने के पानी की एक लीटर की बोतल खरीदेंगे, तो वह आपको 120 रुपए में मिलेगी। इस प्रकार से देखा जाए, तो आज पानी डीजल से भी महंगा हो गया है।

अध्यक्ष महोदय  : आप कृपया लम्बा भा­षण न दें। केवल अपने सुझावों से सरकार को अवगत कराएं।

श्री सौमित्र खान (बिशनपुर) : मैडम स्पीकर, मैं माओवादी एरिया से सांसद हूं। मेरा सुझाव है कि मेरे क्षेत्र में तीन रिवर हैं, एक दामोदर, दूसरी दारगेश्वर और तीसरी शिलामोती। इन तीनों के ऊपर यदि बांध बन जाएं, तो कम से कम जंगल में जो आदिवासी लोग हैं, जो खेत मजदूर एरिया के आदमी हैं, वे सब बच जाएंगे। इससे भी बड़ी बात यह है कि जो भी हो, भले ही इमरजेंसी पीरियड मान कर इस काम को किया जाए, लेकिन तुरन्त किया जाए, क्योंकि अगले साल फिर यही दिक्कत होने वाली है। इसलिए हम मंत्री जी से कहना चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी पानी का बन्दोबस्त कीजिए।