Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Evacuation Of Indian Nationals Due To Situation Arising Out Of Libyan Crisis. on 4 March, 2011

p> Title: Evacuation of Indian Nationals due to situation arising out of Libyan Crisis.

 

श्री शीश राम ओला (झुंझुनू):उपाध्यक्ष महोदय, लीबिया में मारे गए लोगों में मेरे जिले झुंझुनू के और हिन्दुस्तान के दूसरे लोग भी हैं। परंतु मुझे रात को लोग सोने नहीं दे रहे हैं। वे कहते हैं कि मेरे बच्चे को गोली लग गई, मेरे बच्चे को गोली लग गई। लीबिया में बुरी तरह से गृह युद्ध चल रहा है। सड़कों पर खून-खराबा चल रहा है। मैं आपके माध्यम से सरकार को कहना चाहता हूँ कि लीबिया में जितने भी हिन्दुस्तानी और मेरे ज़िले के, मेरी पार्लियामैंट्री कांस्टीटय़ुंसी के लोग फँसे हुए हैं, जो मर गए, उनकी डैड बॉडीज़ मंगाई जाएँ और जो फँसे हुए हैं, उनको आप विशेष व्यवस्था से, हवाई जहाज़ से या समुद्री जहाज़ से भारत वापस लाएँ। ...( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : जो माननीय सदस्य इस विषय पर असोसियेट करना चाहते हैं, वे अपने नाम भिजवा दें।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : यह मामला तो वैसे एक दिन पहले भी उठा था। यह ज़ीरो आवर नहीं है, रेलवे बजट है। इसे बहस का विषय मत बनाइए।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : केवल उनकी बात रिकार्ड पर जाएगी।

(Interruptions) …* MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Sudeep Bandyopadhyay, you associate with him.

… (Interruptions)

 

SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY (KOLKATA UTTAR): Those who are fighting for democracy were kept and detained.  Now, they are totally unable to come back in their own country.  … (Interruptions) The Government should make all out efforts to bring them back to India as soon as possible. … (Interruptions)

उपाध्यक्ष महोदय : आपकी बात हो गई। इसे बहस का विषय मत बनाइए।

…( व्यवधान)

श्री विष्णु पद राय (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह): उपाध्यक्ष जी, 17 फरवरी, 2011 को कार निकोबार में क्लास 10 और 12 का सीबीएसई प्रश्न-पत्र लीक हो गया। एक मार्च को परीक्षा थी और 17 फरवरी को कार निकोबार में सीबीएसई प्रश्न-पत्र लीक हो गया। अतः मैं मांग करता हूँ कि भारत में जहाँ सीबीएसई क्लास 10 और 12 की परीक्षा हो रही है, उसका जो पेपर पहले बनाया गया था, उसे कैन्सेल करके, नया प्रश्न-पत्र बनाकर परीक्षा की जाए। जिन लोगों ने यह गलत काम किया, धंधा किया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, यह मेरी मांग है।

   

श्री संजय निरुपम (मुम्बई उत्तर): कितने भारतीय वापस लाए गए, उनको वापस लाने का क्या इंतज़ाम हो रहा है, उसके संबंध में माननीय मंत्री जी बता सकते हैं। यह राष्ट्रीय चिन्ता का विषय है। ...( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आप बैठ जाइए। मंत्री जी बोलना चाहते हैं।

SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY : Sir a lot of innocent people have been killed.  In other areas also such things are going on. … (Interruptions)

MR. DEPUTY-SPEAKER:  Nothing will go on record.

(Interruptions) …* श्री संजय निरुपम : महोदय, कितने भारतीय वापस लाए गए हैं, यह हम मंत्री जी से जानना चाहते हैं...( व्यवधान) यह केवल माननीय मंत्री जी बता सकते हैं।...( व्यवधान) यह राष्ट्रीय चिंता का विषय है।...( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER:  Shri Harin Pathak is allowed to associate on this issue. Please sit down.  The Minister is replying.

… (Interruptions)

उपाध्यक्ष महोदय : मंत्री जी बोल रहे हैं। उनको बोलने दीजिए।

…( व्यवधान)

THE MINISTER OF OVERSEAS INDIAN AFFAIRS AND MINISTER OF CIVIL AVIATION (SHRI VAYALAR RAVI): Sir, the Government shares the feelings of the hon. Members who have expressed their concern here.  I think during the last week or even before that, we made all arrangements for them with the Air India.   Three flights are landing here every day.  Two flights have landed yesterday. Today onwards, flights are starting from Mumbai also.  We summoned even two each of the private aircraft also, making a total of six aircraft. … (Interruptions)

SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY :  But they were not sufficient. … (Interruptions)

उपाध्यक्ष महोदय : मंत्री जी को अपनी बात खत्म करने दीजिए।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : मंत्री जी की बात को पूरा होने दीजिए।

…( व्यवधान)

SHRI VAYALAR RAVI: By ships, we are transporting persons from different ports to Alexandria and our other private aircraft are going to Alexandria because we do not have a bilateral agreement with Libya. Only the Air India has got special permission to land in Tripoli where about eight to ten thousand people have assembled.  The total Indians were 18,000. Many people have been stranded at other ports and places.    Arrangements have been made by the Ministry of External Affairs and they are discussing with us.  They are transporting people.  As we thought that more planes are required, we summoned private aircraft also.  We have summoned Air India aircraft.  We have three 747 Air bus available with Air India, and three 320 Airbus and 787 and other flights also have been put into service.  We are doing our best to bring back all the people as much as possible.  … (Interruptions) The intention of our Government is to bring all the Indians back and we do not want to leave anybody there. I can assure the hon. Members that we will be bringing all the people. … (Interruptions)

उपाध्यक्ष महोदय : आप लोग बैठ जाइए। मंत्री जी को बोलने दीजिए।

 …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आप लोग बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : केवल मंत्री जी की बात रिकार्ड में जाएगी, अन्य किसी की बात रिकार्ड में नहीं जाएगी।

 

SHRI HARIN PATHAK (AHMEDABAD EAST): When they come back to Mumbai, they are penniless. … (Interruptions)  When they land at Mumbai or at some other place, they will be having no money to go back to their destinations.  So, please make necessary arrangements so that they can reach their homes safely.  … (Interruptions)

श्री शीश राम ओला : उपाध्यक्ष महोदय, स्वैज कैनाल के पास अलैग्ज़ैंडरिया से ...( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आप बैठ जाइए। आपकी बात रिकार्ड में नहीं जा रही है।

( व्यवधान)...* SHRI VAYALAR RAVI: We know that they are penniless. I myself was in the Airport up to 2 o’clock in the night.  I received them.  … (Interruptions) Let me speak.  … (Interruptions) Let me tell him. We are giving them food packets, water and cold drinks.  Sir, early morning at 6 o’ clock, I received a call from Mumbai.  There were 150 passengers who wanted to go to Southern part of India.  So, immediately I went into action.  I arranged Air India flights and we provided free tickets for them. We will take them to their destination by Air India or by private aircraft absolutely free.  There is no problem.  But according to the rules, if the distance is less than 500 kilometers, they have to go by train or bus. … (Interruptions)

But I can tell you that all the State Governments fully cooperate with the Government of India’s effort. They have brought buses and everything. The Railways are also doing their best to help those people. Thank you.… (Interruptions)

 

THE MINISTER OF RAILWAYS (KUMARI MAMATA BANERJEE): Sir,  from the Railways’ side, I can assure the House that from the Airport to wherever destination the people want to go, the Railways will arrange their return journey free of cost.… (Interruptions)

 

उपाध्यक्ष महोदय: कृपा कर आप बैठ जाइए, आपकी कोई बात रिकार्ड में नहीं जा रही है।

...( व्यवधान)*   श्रीमती सुमित्रा महाजन (इन्दौर):उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सदन में एक जानकारी देना चाहती हूं, रेल बजट पर चर्चा शुरु हो गई है, लेकिन मध्य प्रदेश की जो उपेक्षा हुई, उससे पूरा मध्य प्रदेश आंदोलित है। ...( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय: आप भाषण के समय बोलिए।

…( व्यवधान)

श्रीमती सुमित्रा महाजन : उपाध्यक्ष महोदय, आज इन्दौर में एक हजार लोगों का धरना हो रहा है और उसमें सभी प्रकार के लोग हैं।...( व्यवधान) वहां परिस्थिति बहुत कठिन हो रही है। पूरा मध्य प्रदेश आंदोलित है।...( व्यवधान) केवल चर्चा करने से नहीं होगा। आज इन्दौर में रेलवे को लेकर बड़ा आन्दोलन चल रहा है। ...( व्यवधान) मैं इन बातों की तरफ रेल मंत्री जी का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी।...( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय: कृपा कर आप बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय: केवल योगी आदित्यनाथ जी की बात रिकार्ड में जाएगी, अन्य किसी की बात रिकार्ड में नहीं जाएगी।

...( व्यवधान)  *