Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

The Speaker Made References To The Passing Away Of Shri Rudolph Rodrigues, ... on 5 March, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: The Speaker made references to the passing away of Shri Rudolph Rodrigues, nominated Member, 6th Lok Sabha; Shri Kamla Prasad Singh, Member, 8th Lok Sabha; Shri Khagen Das, Member, 13th, 14th and 15th Lok Sabhas and  Kumari Frida Topno, Member, 10th and 11th Lok  Sabhas. माननीय अध्यक्ष : माननीय सदस्यगण, मुझे चार पूर्व सदस्यों श्री रूडोल्फ रॉड्रिग्स,श्री कमला प्रसाद सिंह, श्री खगेन दास और कुमारी फरीदा टोप्नो के दु:खद निधन के बारे में सभा को सूचित करना है।           श्री रूडोल्फ रॉड्रिग्सछठी लोक सभा के मनोनीत सदस्य थे।

श्री रॉड्रिग्स अनेक सामाजिक कल्याण और राहत संगठनों से जुड़े थे तथा उन्होंने समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। श्री रूडोल्फ रॉड्रिग्स का निधन 9 दिसम्बर, 2017 को 85 वर्ष की आयु में कोलकाता में हुआ। श्री कमला प्रसाद सिंह8वीं लोक सभा में उत्तर प्रदेश के जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य थे। वे 8वीं लोक सभा के दौरान सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य थे।

पूर्व में, श्री सिंह 1977 से 1984 तक दो कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। श्री कमला प्रसाद सिंह का निधन 13 जनवरी, 2018 को 83 वर्ष की आयु में जौनपुर,उत्तर प्रदेश में हुआ। श्री खगेन दास त्रिपुरा राज्य के त्रिपुरा पश्चिम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 13वीं, 14वीं तथा 15वीं लोक सभा के सदस्य थे। वे 1998 से 2002 तक राज्य सभा के भी सदस्य रहे । श्री दास दो कार्यकाल के लिए त्रिपुरा विधान सभा के सदस्य रहे तथा उन्होंने 1983 से 1988 तक त्रिपुरा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। एक कुशल सांसद के रूप में श्री खगेन दास ने परिवहन,पर्यटन तथा संस्कृति संबंधी समिति के सभापति (Chairman) के रूप में कार्य किया तथा वे विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में श्री दास ने आदिवासियों, वंचितों और पिछड़े समुदायों के उत्थान तथा किसानों के कल्याण के लिए भी कार्य किया। श्री खगेन दास का निधन 21जनवरी, 2018 को 80 वर्ष की आयु में कोलकाता,पश्चिम बंगाल में हुआ। कुमारी फरीदा टोप्‍नो ओडिशा राज्य के… …(व्यवधान)

SHRI B. MAHTAB (CUTTACK): Madam, it is ‘Kumari Frida Topno’ not ‘Kumari Farida Topno’. HON. SPEAKER: Okay. यहां फरीदा लिखा है।

          कुमारी फ्रिडा टोप्नो ओडिशा राज्य के सुंदरगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 10वीं तथा 11वीं लोक सभा की सदस्य थीं। वे 1998 से 2002 तक राज्य सभा की भी सदस्य रही थीं। कुमारी टोप्‍नो 1985 से 1990 तक ओडिशा विधान सभा की सदस्य थीं और उन्होंने ओडिशा सरकार में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।           कुमारी टोप्नो 10वीं लोक सभा के दौरान प्राक्कलन समिति,रेल संबंधी समिति तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी,पर्यावरण तथा वन संबंधी समिति की सदस्य थीं। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में, कुमारी टोप्नो ने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किया। कुमारी फ्रिडा टोप्नो का निधन 6 फरवरी, 2018 को 92 वर्ष  की आयु में हुआ।           हम अपने चार पूर्व साथियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। मुझे विश्वास है कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त करने में यह सभा मेरे साथ है।           अब यह सभा दिवंगत आत्माओं के सम्मान में कुछ देर मौन रहेगी।

11.05 hrs The Members then stood in silence for a short while.

 

      …(व्यवधान)

11.05 ½  hrs (At this stage, Shri Konda Vishweshwar Reddy, Shri Tarun Gogoi, Shri Rajesh Ranjan, Dr. Ravindra Babu, Shri V. Elumalai and some other hon. Members came and stood  on the floor near the Table.) …(Interruptions)

PROF. SAUGATA ROY (DUM DUM): Madam, I have given an Adjournment Motion. …(Interruptions)