Lok Sabha Debates
Need To Construct A Second Flyover In Badarpur Area Of South Delhi Parliamentary ... on 10 March, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to construct a second flyover in Badarpur area of South Delhi Parliamentary Constituency.
श्री रमेश बिधूड़ी (दक्षिण दिल्ली) : माननीय सभापति जी, मैं बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा उठाना चाहता हूं। मेरे लोकसभा क्षेत्र में बदरपुर विधान सभा है। यहां आगरा कैनाल नाम की नहर जाती है जो यूपी इरीगेशन की है। इस पर मीठापुर में पुल बना है। पांच लाख लोग मथुरा रोड से दो किलोमीटर अंदर रहते हैं। यहां बाहर के लोग अनियमित कालोनी के रूप में बसे हुए हैं। वे लोग अपने काम-धंधे के लिए यहां से जाते हैं जबकि इस पुल पर तीन घंटे जाम लगा रहता है। एक सड़क कालिंदी कुंज से लेकर हरियाणा की तरफ जाती है। यूपी इरीगेशन की सड़क होने कारण मैं अपना मैम्बर आफ पार्लियामेंट का फंड नहीं लगा सकता हूं क्योंकि डिपार्टमेंट के लोग मना कर देते हैं। सरकार सोई हुई है, पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट कुछ नहीं करता है।
मेरा आपके माध्यम से शहरी विकास मंत्री जी से निवेदन है कि यूपी सरकार से परमिशन लेकर मुझे अपना फंड लगाने की इजाजत दी जाए। अगर लोगों को नोएडा जाना हो तो मथुरा रोड से पांच-छः किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है और लोगों को ढाई घंटे जाम में खड़ा रहना पड़ता है। अगर किसी के साथ कुछ मिसहैपनिंग जैसे हार्ट अटैक या एक्सीडेंट हो जाए तो लोग उस नहर की पतली गली से निकल नहीं सकते हैं। यह पांच लाख लोगों के भविष्य का मामला है। माननीय शहरी विकास मंत्री मेरे फंड से काम कराने की मंजूरी दें, मैं देने के लिए तैयार हूं। मेरा निवेदन है कि यूपी सरकार से रिक्वेस्ट की जाए कि यहां सड़क और पुल बनाने की इजाजत दे।
HON. CHAIRPERSON: Shri Bhairon Prasad Mishra and Kunwar Pushpendra Singh Chandel are permitted to associate with the issue raised by Shri Ramesh Bidhuri.