Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Provide Funds For Undertaking Gauge Conversion Of Railway Line Between ... on 25 February, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to provide funds for undertaking gauge conversion of railway line between Narkatiyaganj and Raxaul in Bihar.

   

श्री सतीश चंद्र दुबे (वाल्मीकि नगर): पूर्व-मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के अंतर्गत आने वाली नरकटियागंज-रक्सौल रेलखण्ड जो कई वर्षों से छोटी से बड़ी लाईन में परिवर्तित हो रही है, लेकिन 10 वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी धनराशि के अभाव में इस रेलवे लाईन का निर्माण काय अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जिसके कारण मेरे बाल्मीकि नगर लोक सभा क्षेत्र के लोगों के अलावा नेपाल, उत्तर प्रदेश और बाकी बिहार के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह रेल लाईन नेपाल व उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ती है।

          मैं माननीय रेल मंत्री से अनुरोध करता हूं कि नरकटियागंज-रक्सौल रेलखण्ड को पूरी धनराशि जारी कर जल्द से जल्द इस अति महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कराएं।