Lok Sabha Debates
Grenade Attack By Militant In Doda, J&K On 17 May, 2006. on 18 May, 2006
> Title : Grenade attack by militant in Doda, J&K on 17 May, 2006.
प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा (दक्षिण दिल्ली) : उपाध्यक्ष महोदय, कल फिर वही घटना डोडा में हुई है, जिस पर हाउस में एडजॉर्नमेंट मोशन हुआ था और एडजॉर्नमेंट मोशन के बाद मंत्री महोदय ने विश्वास दिलाया था कि डोडा में पूरे प्रबंध कर दिए गए हैं, अब वहां इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। कल उसी स्थान पर डोडा के अंदर जो लोग बैठे हुए थे, जो अपने-अपने क्षेत्र में जाने के लिए सुरक्षा की मांग कर रहे थे, उन पर फिर ग्रेनेड फेंका गया और वहां पर ग्रेनेड फेंकने के बाद फिर १५ लाख लोग जख्मी हो गए। पहले ३२ लोग मारे गए, उसके बाद फिर १५ लोग घायल हुए और फिर दो लोग मारे गए। कल फिर डोडा में वही घटना हुई।
उपाध्यक्ष महोदय, वहां से हिन्दुओं का पलायन कराने के लिए, एक साजिश के तहत घटनाएं हो रही हैं और सरकार उसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है। The whole might of the nation, यहां पर हमारे पास ५० लाख से ज्यादा सैनिक और अर्द्ध सैनिक बल हैं, हमारे पास इतनी पुलिस है और वहां पर धमकी एवं चेतावनी देकर, हैड क्वार्टर पर आकर ग्रेनेड फैंका गया और सारे प्रबंध घरे रह गए। इसलिए मैं मांग करना चाहता हूं कि वहां पर सेना को खुली छूट दी जिए। वहां सेना के हाथ बंधे हुए हैं, इसलिए वे कोई कार्यवाही नहीं कर सकते और वहां पर आतंकवादी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। वहां पर लोगों को वही हथियार दिए जाएं, जो आतंकवादियों के पास हैं, एके ४७ या ऐसे हथियार दिए जाएं। इसके साथ मैं यह भी मांग करता हूं कि वहां पर जो ३० हजार के करीब सेना हटा ली गई है, उन्हें वहां रडिप्लॉय किया जाए। वहां सेना जाए और उसे वहां खुली छूट दी जाए, अन्यथा डोडा में जो घटनाएं हो रही हैं, उससे सारा जम्मू राज्य पूरी तरह से डि-हिन्दुवाइज़ हो जाएगा। वहां से लोग पलायन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे और उसके लिए यह सरकार जिम्मेदार होगी। अगर सरकार की इसमें कोई मिलीभगत नहीं है तो इन्हें चाहिए कि इसके बारे में तुरंत कार्यवाही करे ताकि वहां पर इस तरह की घटनाएं न हो।…( व्यव् ÉvÉÉxÉ[R19] ) श्री चंद्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : सर, इसके बारे में अभी चर्चा होनी चाहिए। जीरो आवर भी होना चाहिए। …( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : शाम को होगा।
...( व्यवधान)
प्रो. रासा सिंह रावत (अजमेर) : उपाध्यक्ष महोदय, इस पर हमें भी बोलने का अवसर दिया जाए। डोडा में चुन-चुन कर हिन्दुओं को मारा जा रहा है। …( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : शाम को होगा।
...( व्यवधान)
THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF CHEMICALS AND FERTILIZERS AND MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF PARLIAMENTARY AFFAIRS (SHRI B.K. HANDIQUE): Sir, we have said that we are ready for a debate. … (Interruptions)
PROF. VIJAY KUMAR MALHOTRA : Sir, somebody from the Government should assure that they are ready to take action. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will be recorded.
(Interruptions)* … SHRI B.K. HANDIQUE: Sir, they want a response from the Government. I am giving the Government’s response. Let them listen to me first. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please take your seat.
… (Interruptions)
श्री विजय हान्डिक : आप सुन लीजिए कि मैं क्या बोलना चाहता हूं। …( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please take your seat.
… (Interruptions)
SHRI B.K. HANDIQUE: Sir, the hon. Home Minister will be here when the debate takes place. … (Interruptions)
प्रो. रासा सिंह रावत: उपाध्यक्ष महोदय, डोडा में ग्रेनेड फेंका गया और १५ लोग घायल हो गए। …( व्यवधान)
श्री चंद्रकांत खैरे : उपाध्यक्ष महोदय, डोडा में हिन्दुओं को मारा जा रहा है। उसके ऊपर यहां डिबेट हुई, लेकिन उसके बाद फिर डोडा में हिन्दुओं को मारने के लिए उनके ऊपर ग्रेनेड फेंका गया जिससे १५ से ज्यादा लोग घायल हो गए। आपने क्या कार्रवाई की, वह बताइए ?…( व्यवधान)
श्री मधुसूदन मिस्त्री (साबरकंठा) : आप हिन्दुओं के ठेकेदार कैसे हो गए ?…( व्यवधान)
*Not recorded MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing should be recorded.
(Interruptions)* … उपाध्यक्ष महोदय : मल्होत्रा जी, कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो रहा है। आपके बोलने का कोई फायदा नहीं है। व्ैंृपया बैठ जाएं।
ह्ल( व्यवधान)
प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा : उपाध्यक्ष महोदय, चूंकि सरकार की ओर से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसलिए हम इसके प्रोटैस्ट में वॉक-आउट करते हैं। …( व्यवधान)
१२.४९ hrs. (Prof. Vijay Kumar Malhotra and some other hon. Members then left the House) श्री शैलेन्द्र कुमार (चायल) : सर, हमने भी लिखकर दिया है।
उपाध्यक्ष महोदय : वह शाम को होगा।
_____________ *Not recorded