Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Address The Problem Of Contaminated Groundwater Under Centrally ... on 10 September, 2007

> Title : Need to address the problem of contaminated groundwater under centrally sponsored scheme in Kheeri Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.

श्री रवि प्रकाश वर्मा (खीरी)  :  अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार का ध्यान दूषित भूमिगत जल स्त्रोंतों की ओर दिलाना चाहता हूं। देश के लगभग 15 राज्य इस समस्या से जूझ रहे हैं उनमें उत्तर प्रदेश भी एक राज्य है। भूमिगत जल स्त्रोतों के दूषित होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं जिसके कारण लोग जान लेवा बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।        

          अध्यक्ष महोदय, मेरा संसदीय क्षेत्र भी इस समस्या से जूझ रहा है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध हे कि वह प्राथमिकता के आधार पर केन्द्रीय योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करें जिस से गरीब जनता को झाग रहित विषमुक्त पीने का पानी मिल सके।