Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Frame Stringent Laws And Set Up Fast Track Courts To Curb Crimes Against ... on 17 March, 2021

Seventeenth Loksabha an> Title: Need to frame stringent laws and set up fast track courts to curb crimes against women -laid.

श्रीराहुलरमेशशेवाले (मुम्बईदक्षिण-मध्य):भारत में महिलाओं को देवी और शक्ति का दर्जा दिया जाता है। परन्तु आज देश में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। सितंबर 2020 के नवीनतम सरकारी विभाग राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार देश में 2019 में प्रतिदिन औसतन 87 बलात्कार के मामले हुए जो वर्ष 2018 के दौरान हुए अपराधों की संख्या से अधिक है। यूoपीo के हाथरस में दलित महिला के साथ क्रूर बलात्कार हुआ बाद में महिला का निधन हो गया। ज्यादातर महिलाओं के खिलाफ आपराधिक कुकृत्य पति और रिश्तेदारों के द्वारा होते है। अभी हाल में केरल राज्य में 44 अपराधियों द्वारा एक लड़की से गैंग रेप किया गया । फास्ट कोर्ट में भी शीघ्र न्याय नहीं मिल पा रहा है। अपराधों की गंभीरता को देखते हुए सरकार को और कड़े कानून तथा अधिक फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने चाहिए जिससे महिलों की अस्मिता को सुरक्षा प्रदान की जा सके।