Lok Sabha Debates
Need To Take Steps To Encourage Export Of Sugar By Providing Subsidy - Laid. on 28 November, 2001
Title: Need to take steps to encourage export of sugar by providing subsidy - Laid.
श्री मान सिंह पटेल (मांडवी): देश में चीनी का उत्पादन उत्साहजनक है, जिसके कारण गन्ना किसान, गन्ना मिलों में काम करने वाले मजदूर और इसमें संलग्न व्यापारी लोगों के उत्साहजनक कार्य करने की काफी संभावना है और चीनी का उत्पादन इतना ज्यादा हो रहा है कि इसके स्टाक में काफी वृद्धि हो रही है, जिसके कारण इसके स्टोर करने में काफी दिक्कत हो रही है। बरसात के दिनों में भी इस खुले में रखना पड़ता है जिसके कारण बड़ी मात्रा में चीनी के खराब होने की संभावना रहती है। लगता है कि ज्यादा दिनों तक इसके स्टोर करने से इसको भी गेंहू की तरह समुद्र में फैंकना पड़ेगा। जबकि विश्व के कई देशों में इसे सब्सिडी देकर निर्यात कर सकते हैं और विदेशी मुद्रा भी कमा सकते हैं।
इन सब कारणों से मैं सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध करना चाहूंगा कि सब्सिडी देकर चीनी के निर्यात को बढ़ावा दिया जाए। यह निर्णय शीघ्र लेना चाहिए।