Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Take Preventive Steps To Control Cancer In Singhpur And Mundapande Areas ... on 21 July, 2017

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to take preventive steps to control cancer in Singhpur and Mundapande areas of Uttar Pradesh.

श्री सत्यपाल सिंह (सम्भल) :  अध्यक्ष महोदया, मैं आपका ध्यान अति महत्वपूर्ण विषय कैंसर जैसे घातक रोग का तेजी से फैलाव व कुछ क्षेत्रों में हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति कैंसर से पीड़ित होने की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं। कैंसर जैसे घातक रोग का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। देश में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख व्यक्तियों की मृत्यु कैंसर के कारण होती है।

          अध्यक्ष महोदया, मेरे लोक सभा क्षेत्र के कुछ क्षेत्र जैसे सिंघपुर, सानी इत्यादि में हर परिवार से एक-दो लोग इस बीमारी से पीड़ित हो गये हैं। यह जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह बीमारी एक महामारी का रूप लेती जा रही है।

          अध्यक्ष महोदया, मेरा सरकार व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जी से निवेदन है कि मेरे लोक सभा क्षेत्र के सिंघपुर, मुंडापांडे इत्यादि क्षेत्रों में पानी, मिट्टी आदि की सघन जांच या अन्य कारणों की जांच कराकर इसके रोकथाम के लिए यथाशीघ्र प्रभावी कदम उठाने का कष्ट करें, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी से देश व मेरे क्षेत्र के लोगों की जान बचायी जा सके।

HON. SPEAKER:

 
Shri Bhairon Prasad Mishra and   Kunwar Pushpendra Singh Chandel are permitted to associate with the issue raised by Shri Satyapal Singh.           डॉ. थोकचोम मेन्या। Is Dr. Meinya not there? … (Interruptions)
DR. THOKCHOM MEINYA (INNER MANIPUR): Madam, I am here. माननीय अध्यक्ष :   क्या आप अपना इश्यू नहीं उठाना चाहते? …( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष :   मैंने आपका नाम दो बार बुलाया है। …( व्यवधान)
DR. THOKCHOM MEINYA : Madam, it is a bit difficult for me to follow you in Hindi. I am sorry, Madam. … (Interruptions)
HON. SPEAKER: I have to call the name of the hon. Member only. उसमें हिन्दी-इंगलिश कुछ नहीं होता। …( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष :   क्या आपका अंग्रेजी नाम अलग है? …( व्यवधान)
डॉ. थोकचोम मेन्या:  अध्यक्ष महोदया, ऐसा कुछ नहीं है।...(व्यवधान)