Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Include Sasaram And Magadh Cities Of Bihar In The List Of Smart Cities. on 22 December, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to include Sasaram and Magadh cities of Bihar in the list of smart cities.

 

 श्री छेदी पासवान (सासाराम) : अध्यक्ष महोदया, सर्वप्रथम मैं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा देश के सौ शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के निर्णय का स्वागत करता हूं। उल्लेखनीय है कि अब तक शहरी विकास मंत्रालय द्वारा पूरे देश में 98 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने हेतु चयन किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में बिहार के तीन शहरों यथा भागलपुर, मुजफ्फरपुर एवं बिहारशरीफ का चयन किया गया है, जो कि सम्पूर्ण बिहार के साथ न्यायसंगत नहीं है। तीनों ही चयनित शहर उत्तर बिहार के हैं तथा दक्षिण बिहार के विश्वव्यापी, सांस्कृतिक एवं पर्यटक महत्व के शाहबाद का सासाराम एवं मगध प्रमंडल के गया जो बोध सर्किट के रूप में जाना जाता है, के साथ न्याय नहीं हो पाया है। न्यायसंगत तो यह होता कि बिहार का सासाराम एवं गया को भी स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्रहण किया जाता, क्योंकि सासाराम और गया राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के अविकसित शहर हैं, जहां पर्यटन एवं विकास की असीम संभावनाएं हैं।

       अध्यक्ष महोदया, मैं आपके माध्यम से मांग करता हूं कि आप शहरी विकास मंत्रालय को यथाशीघ्र निर्देशित करें कि इन दो जगहों पर भी स्मार्ट सिटी का निर्माण करवाया जाए।

माननीय अध्यक्ष :धर्मवीर गांधी जी, आपने जो विषय दिया है, वह यहां से संबंधित नहीं लगता है, क्योंकि आप कोई व्यक्ति विशेष की बात यहां कहना चाहते हैं।

          श्री भैंरो प्रसाद मिश्र और कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को श्री छेदी पासवान द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।