Lok Sabha Debates
Need To Extend Social Security Benefits To Construction Workers. on 25 April, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to extend social security benefits to construction workers.
डॉ. वीरेन्द्र कुमार (टीकमगढ़) ः आज देश में आधुनिकीकरण और विकास के कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा अपना देश तेजी से विकास कर रहे दुनिया के अन्य देशों के साथ कदमताल कर रहा है। इस तमाम विकास के साथ ही सुप्त होती मानवीय संवेदनाएं भी आज चिंता का विषय हैं। अभी पिछले दिनों बंगाल तथा लखनऊ के क्रमशः फ्लाई ओवर और मेट्रों की शटरिंग टूटने से काफी मजदूर तथा आम जन हताहत तथा घायल हुए। आज़ादी के इतने लंबे समय बाद भी इन हादसों में मजदूरों की जान जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंता का विषय है। ऐसे में मेरा सरकार से निवेदन है कि इस तरह के निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के प्रति संवेदना रखते हुए उनक परिवार के आश्रितों के आर्थिक भविष्य को ध्यान में रखा जाए तथा ऐसे मजदूर को काम करने हेतु सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए।