Lok Sabha Debates
Need To Set Up A Kendriya Vidyalaya In Machhlishahr Parliamentary Constituency, ... on 10 March, 2021
Seventeenth Loksabha an> Title: Need to set up a Kendriya Vidyalaya in Machhlishahr Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh- laid श्री भोलानाथ ‘बी. पी. सरोज’ (मछलीशहर): मै यह बताना चाहता हूँ कि हमारे संसदीय क्षेत्र मछलीशहर की जनसंख्या लगभग 50 लाख है किन्तु यहाँ केन्द्रीय विद्यालय न होने के कारण बच्चो को शिक्षाग्रहण करने लिए वाराणसी व प्रयागराज एव अन्य जनपदों में भेजनापड़ता है । इस क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढाने के लिए एक केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना अति आवश्यक है जिससे यहाँ के विद्याथियों का शिक्षा के क्षेत्र में सर्वागीण विकास हो सके । केन्द्रीय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रके बच्चो के लिये शिक्षा का एक उचित माध्यम है अतः मैं माननीयशिक्षा मंत्री जी से जनहित में मांग करता हूँकि विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यहाँ नया केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिए जो भी प्रक्रिया है उसे पूरा किया जाये ताकि यहाँ के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरेजनपदों में न जाना पड़े ।