Lok Sabha Debates
Regarding Alleged Irregularities In Implementation Of Pmgs Yojana In Amroha ... on 20 December, 2021
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding alleged irregularities in implementation of PMGS Yojana in Amroha Parliamentary Constituency-laid. कुंवर दानिशअली (अमरोहा): मेरे संसदीय क्षेत्र अमरोहा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बन रहे सड़कों को मानक के अनुरूप नहीं बनने एवं अनियमितता की शिकायतें मुझे प्राप्त हुई है । जिस में जनपद अमरोहा एवं हापुड़ में पीएमजीएसवाई-3, बैच-1 के अंतर्गत निम्नलिखित मार्ग शामिल हैं ।
1. ब्लाक-अमरोहा पैकेज सं०- UP 3566, मार्ग- खेडा अप्रौला से जमना खास वाया मिठनपुर,
2. ब्लाक-हसनपुर पैकेज सं०- UP 3570, मार्ग- बी०बी०बी मार्ग से भवालपुर,
3. ब्लाक-अमरोहा पैकेज सं०- UP 3571, मार्ग- अमरोहा नूरपुर से गज्स्थल,
4. ब्लाक-जोया पैकेज सं०- UP 3573 मार्ग- चौधरपुर से अमरोहा वाया साहसपुर वाया मिलक कटाई ।
5. ब्लाक- सिम्भावली, पैकेज सं०- UP 7116 मार्ग- किठोर हापुड़, मुदाफरा से वाया वीरसिंहपुर, दितियाना, फुल्डेहरा वाया सिम्भावली ।
6. ब्लाक-गढ़मुक्तेश्वर, पैकेज सं०- UP 7117 मार्ग शाहपुर चौधरी से वाया दौताई, अठरौनी हसुपुर मार्ग अतः सरकार से मेरी मांग है की इन सड़कों में हो रही अनियमितताओं की जाँच विशेष टीम द्वारा शीघ्र कराई जाय ।