Lok Sabha Debates
Need To Accord Approval To The Pending Civil Aviation Projects In Madhya Pradesh. on 4 August, 2011
> Title: Need to accord approval to the pending civil aviation projects in Madhya Pradesh.
श्रीमती ज्योति धुर्वे (बेतूल): मैं माननीय उड्डयन मंत्री जी का ध्यान हमारे मध्य प्रदेश राज्य में सालों से लम्बित प्रस्तावों की ओर आकर्षित करते हुए यह कहना चाहूंगी कि हमारे राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के विभिन्न विमानन योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत लम्बित प्रस्तावों को पूरा करने के लिए बार-बार पत्र लिखने के बाद भी अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। केन्द्र सरकार के पास हमारे राज्य सरकार की विमानन प्रस्ताव लम्बित रहने के कारण पर्यटन, आवागमन एवं कार्गो इत्यादि की दृष्टि से राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इस स्थिति को देखते हुए, मैं नागरिक उड्डयन मंत्री जी से यह कहना चाहूंगी कि मध्य प्रदेश में जल्द से जल्द इन लम्बित प्रस्तावों को मंजूर किया जाये ताकि राज्य सरकार को अपने राज्य का विकास करने में आसानी हो सके और साथ ही साथ मैं मंत्री महोदय जी से यह भी निवेदन करना चाहूंगी कि भोपाल से कोलकाता एवं जबलपुर से ग्वालियर और जबलपुर से नागपुर, मुम्बई तथा नागपुर से जबलपुर के लिए वायु सेवा प्रारंभ की जाये।