State Consumer Disputes Redressal Commission
L I C vs Rajni on 3 July, 2017
Cause Title/Judgement-Entry STATE CONSUMER DISPUTES REDRESSAL COMMISSION, UP C-1 Vikrant Khand 1 (Near Shaheed Path), Gomti Nagar Lucknow-226010 First Appeal No. A/2009/1837 (Arisen out of Order Dated in Case No. of District State Commission) 1. L I C a ...........Appellant(s) Versus 1. Rajni a ...........Respondent(s) BEFORE: HON'BLE MR. Ram Charan Chaudhary PRESIDING MEMBER HON'BLE MR. Gobardhan Yadav MEMBER For the Appellant: For the Respondent: Dated : 03 Jul 2017 Final Order / Judgement
राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ0प्र0, लखनऊ।
(सुरक्षित) अपील संख्या :1837/2009 (जिला मंच, गाजियाबाद द्धारा परिवाद सं0-297/2005 में पारित निर्णय/ आदेश दिनांक 28.08.2009 के विरूद्ध) 1 Branch Manager, Life Insurance Corporation of India Hapur Awas Meerut Road, Hapur District Gaziabad.
2 Divisional Manager, Life Insurance Corporation of India, Meerut. 3 Regional Manager, Life Insurance Corporation of India, Central Regional Office 16/98, Mahatma Gandhi Marg, Kanpur. ........... Appellants/ Opp. Parties Versus 1 Rajni Wife of Late Ramautar alias Teetu. 2 Rozi age about 17years D/o Late Ramautar alias Teetu. 3 Deepika aged about 15years D/o Late Ramautar alias Teetu. 4 Gopal aged about 13 years S/o D/o Late Ramautar alias Teetu.
Nos. 2 to 4 minors through their mother and natural guardin Smt. Rajni aforesaid.
All R/o Pubbare Wali Gali, Navikareem Chandi Temple, Hapur, P.S. Kotwali Hapur, District Gaziabad.
............ Respondents/ Complainants 5 Insurance Agent Naumit Kumar Dev Jaredar, R/o 5, Gandhiganj, Hapur, District Gaiabad.
............ Respondent/ Opp. Party समक्ष :-
मा0 श्री रामचरन चौधरी, पीठासीन सदस्य मा0 श्री गोवर्द्धन यादव, सदस्य अपीलार्थी के अधिवक्ता : श्री संजय जायसवाल प्रत्यर्थी के अधिवक्ता : सुश्री मधुरिमा भार्गव दिनांक : 17.8.2017 मा0 श्री रामचरन चौधरी, पीठासीन सदस्य द्वारा उदघोषित निर्णय मौजूदा अपील जिला उपभोक्ता फोरम, गाजियाबाद के परिवाद सं0-297/2005 में पारित निर्णय/आदेश दिनांकित 28.8.2009 के विरूद्ध योजित की गई है, जिसके द्वारा बीमा धनराशि 50,000.00 रू0 और उस पर यदि -2- कोई बोनस हो, के सम्बन्ध में आदेश पारित किया गया है और ब्याज भी 08 प्रतिशत दिलाया गया है।
संक्षेप में केस के तथ्य इस प्रकार है कि परिवादिनी सं0-1 के पति तथा 2 लगायत 4 के पिता स्व0 रामौतार ऊर्फ टीटू ने दिनांक 12.3.2002 को प्रतिवादी सं0-1 एल0आई0सी0 से 50,000.00 रू0 बीमा धनराशि की बीमा पालिसी 841.00 रू0 तिमाही किस्त अदा कर प्राप्त की थी, जिससे सम्बन्धित बीमा पालिसी सं0-252824246 जारी की गई थी। बीमा पालिसी किए जाने के पूर्व एल0आई0सी0 द्वारा मृतक रामौतार ऊर्फ टीटू का स्वास्थ्य परीक्षण करने पर उसे बीमा योग्य पाया गया। बीमा करते समय मृतक रामौतार ऊर्फ टीटू की आयु तीस वर्ष और जन्म दिनांक 16.12.2017 थी और मृतक पूर्ण रूप से स्वस्थ था। मृत्यु के पूर्व मृतक की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसे तिलक नर्सिंग होम, तिलक अल्ट्रासाउन्ड हापुड़ गाजियाबाद में भर्ती कराया गया, जहॉ उसकी मृत्यु दिनांक 30.6.2002 को ब्रेन हेमरेज के कारण इलाज के दौरान हो गई। इस सम्बन्ध में परिवादिनी ने प्रतिवादीगण के हापुड़ स्थित एल0आई0सी0 कार्यालय को सूचना दी और क्लेम पेश किया। किन्तु प्रतिवादीगण द्वारा मृतक रामौतार ऊर्फ टीटू का बीमा क्लेम टी0बी0 होने और टी0बी0 की बीमारी को छिपाकर प्राप्त करने के कारण निरस्त कर दिया, जिसके फलस्वरूप परिवादीगण द्वारा प्रतिवादीगण की सेवा में कमी एवं बीमित धनराशि मय ब्याज का अनुतोष दिलाये जाने हेतु जिला उपभोक्ता फोरम के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया गया है।
प्रतिवादीगण की ओर से जिला उपभोक्ता फोरम के समक्ष प्रतिवाद पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें प्रतिवादी सं0-1 से बीमा पालिसी प्राप्त किया जाना स्वीकार किया गया है एवं यह भी स्वीकार किया गया है कि बीमाधारक द्वारा बीमा कराते समय टी0बी0 होने के तथ्य को छिपाकर बीमा पालिसी निगम को धोखा देकर प्राप्त करने के महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाने के आधार पर दावा निरस्त किया गया है। प्रतिवाद पत्र में यह भी कहा गया है कि परिवाद में विधि एवं तथ्यों के मिश्रित निहित है, जिसके -3- निराकरण के लिए विस्तृत मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य आवश्यक है एवं बीमाधारक ने बीमा प्रस्ताव के पूर्व लगभग साढ़े आठ माह तक टी0बी0 का इलाज कराया था और इलाज से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर बीमाधारक द्वारा बीमा पालिसी दुर्भावनापूर्ण आशय से प्राप्त की गई है, जिसके कारण बीमा दावा निरस्त किया गया है एवं परिवादिनी प्रतिवादीगण से कोई सहायता एवं क्षतिपूर्ति पाने की अधिकारिणी नहीं है तथा परिवाद निरस्त किये जाने योग्य है।
इस सम्बन्ध में जिला उपभोक्ता फोरम के निर्णय/आदेश दिनांक 28.8.2009, आधार अपील का अवलोकन किया गया तथा उभय पक्ष की ओर से प्रस्तुत लिखित बहस का अवलोकन किया गया और उभय पक्ष के विद्वान अधिवक्तागण की बहस सुनी गई।
अपीलार्थी की ओर से पीठ का ध्यान निम्नलिखित नजीरों की ओर आकर्षित कराया गया है:-
1- Life Insurance Corporation of India Vs. Veena & Ors. II (2014) CPJ 95 (NC) जिसकी शीर्ष टिप्पणी में यह उल्लेख किया गया है कि:-
Consumer Protection Act, 1986- Sections 2 (1) (g), 21(b)- Insurance (Life)-Death Claim- Suppression of pre-existing disease- Claim repudiated- Alleged deficiency in service- District Forum allowed complaint- State Commission dismissed appeal- Hence revision- Complainant mentioned in complaint that insured was agriculturist and hale and healthy whereas record reveals that he was suffering from heart disease- It cannot be inferred that insured died on account of suicide in absence of pleading in this regard- Even if it is presumed that cause of death had no nexus with disease suffered by insured, complainants were not entitled to any claim- Repudiation justified.
2- Life Insurance Corporation of India & Ors. Vs. Nita Bhardwaj, I (2014) CPJ 409 (NC) की शीर्ष टिप्पणी में यह उल्लेख किया गया है कि:-
Consumer Protection Act, 1986- Sections 2 (1) (g), 21(b)- Insurance (Life)-Death Claim- Suppression of -4- previous disease and treatment- Violation of conditions of Policy- Claim repudiated- Alleged deficiency in service- District Forum allowed complaint- State Commission dismissed appeal- Hence revision- Deceased suppressed fact of 39 days medical leave as well as fact of jaundice which is ailment pertaining to liver- It is immaterial whether cause of death had any nexus or not with disease suffered and suppressed by insured- Repudiation justified.
3- Pushpa Chauhan Vs. Life Insurance Corporation of India II (2011) CPJ 44 (NC) की शीर्ष टिप्पणी में यह उल्लेख किया गया है कि:-
Consumer Protection Act, 1986- Sections 2 (1) (g), 21(b)- Insurance (Life)-Death Claim- Suppression of material facts- Claim repudiated- Alleged deficiency in service- District for a allowed complaint- State Commission allowed appeal- Hence revision- Complainant contended certificate issued by doctor does not accompany affidavit- Information stated in certificate issued about medical history of deceased was supplied by wife and attendant of insured to hospital- Insured suffering from 30 years of disease not disclosed in proposal form, amounts to suppression of material facts- Order of For a below upheld.
4- FA No. 163 of 1993 LIC of India Vs. M. Gowri & Others, 1986-95 Consumer 1387 (NC) की शीर्ष टिप्पणी में यह उल्लेख किया गया है कि:-
Claim repudiated due to suppression of material fact- Appeal of the Corporation against the finding of the State Commission that mere signature on the forms, who does not understand English is not enough to prove his knowledge- The policy of insurance is a policy of Utmost Good faith- While filling up proposal form an agent acts as an agent of the insured for whose benefit the insurance is to be obtained.
5- Satwant Kaur Sandhu Vs. New India Assurance Company Ltd., IV (2009) CPJ 8 (SC) की शीर्ष टिप्पणी में यह उल्लेख किया गया है कि:--5-
Consumer Protection Act, 1986- Sections 2 (1) (g)- Insurance Act, 1938- Section 45- Insurance Regulatory and Development Authority (Protection of Policy Holder's Interests) Regulations, 2002- Regulation 2(1) (d)- Insurance- Mediclaim Policy- Suppression of material facts- Policy holder suffering from chronic diabetes and renal failure not disclosed- Claim repudiated by insurer- Section 45, Insurance Act, applicable in life insurance policy, has no application in case related to mediclaim policy- Contract of insurance, contract of uberrimae fidei- Insured under obligation to make true and full disclosure of information, within his knowledge- Insured on regular haemodialysis, fully aware of state of health- Statement made in proposed from as to state of health palpably untrue to his knowledge- Suppression of material facts proved- Repudiation of claim justified.
6- Life Insurance Corporation of India Vs. Rathima @ Anthoniammal & Ors. II (2016) CPJ 49 (NC) की शीर्ष टिप्पणी में यह उल्लेख किया गया है कि:-
Consumer Protection Act, 1986- Sections 2 (1) (g), 21(b)- Insurance (Life)-Death Claim- Suppression of pre-existing disease- Claim repudiated- Alleged deficiency in service- District Forum allowed complaint- State Commission dismissed appeal- Hence revision- Deceased was taking liquor on regular basis- He was also suffering from chronic pancreatitis and hospitalized a number of times- He had also developed cyst which had to be removed by surgical procedure- Insurance policy obtained by deceased on misrepresentation of facts and by concealing material facts with respect to ailments from which he had been suffering in past- Repudiation justified.
मौजूदा केस में अपील को देरी से दायर किया गया था एवं आयोग के आदेश दिनांकित 02.12.2009 द्वारा अपील दायर करने में जो विलम्ब हुआ है, उसे क्षमा किया गया है एवं आदेश दिनांकित 02.12.2009 में यह भी उल्लिखित किया गया है कि अपील संस्थित करने में हुए विलम्ब के सम्बन्ध में कारण पर्याप्त है, विलम्ब क्षमा किया जाता है।-6-
प्रत्यर्थी की ओर से अपनी लिखित बहस के साथ मा0 राष्ट्रीय आयोग के द्वारा Consumer Case No. 118/2011 Meena Sanjay Bare Vs. SBI Life Insurance Co. Ltd. में निर्णय दिनांकित 15.01.2016 की प्रति दाखिल की गई है, जिसका अवलोकन किया गया। इस सम्बन्ध में प्रपोजन फार्म जो कि अपील के साथ संलग्नक 6/I के साथ कागज सं0-40 से 43 तक लगाया गया है, के सम्बन्ध में प्रत्यर्थी के विद्वान अधिवक्ता ने यह कहा है कि प्रपोजन फार्म अभिकर्ता ने भरा था और टीटू उर्फ रामअवतार केवल हिन्दी में नाम लिख सकता था और अभिकर्ता ने जानकारी को छिपाकर बीमा करवा लिया था एवं प्रपोजन फार्म में कॉलम-11 को निल दिखाया गया है। इस सम्बन्ध में अपीलार्थी की ओर से यह कहा गया है कि प्रपोजन फार्म के कॉलम-11 में टी0वी0 की बीमारी को छुपाया गया और कागज सं0-54 की ओर पीठ का ध्यान आकर्षित कराते हुए यह कहा गया है कि टीटू उर्फ रामअवतार के Tuberculosis इलाज दिनांक 22.12.2000 से 06.9.2001 तक चला है और उक्त प्रमाण पत्र Dr. B.S. Sodhi, M.D. Physicion. C.H.C. Hapur, GZB. ने दी है, जो अपील के साथ सलंग्नक-8 के रूप में है और यह भी कहा गया है कि प्रपोजन फार्म दिनांकित 28.02.2002 को भरा गया है और बीमा दिनांक 12.3.2002 से लागू होना था, परन्तु मृतक की मृत्यु दिनांक 30.6.2002 को हो गई थी, जबकि उसने टी0वी0 का इलाज दिनांक 22.12.2000 से 06.9.2001 तक कराया था इस प्रकार प्रपोजन फार्म के कॉलम-11 ई में स्पष्ट रूप से यह प्रश्न था की मरीज टी0वी0 के रोग से पीडित है या नहीं और इस प्रकार महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाया गया है और ररिप्यूडिएशन पत्र संलग्नक- 6/II में स्पष्ट रूप से यह प्रश्न पूंछा गया है कि क्या आप मधुमेह, क्षय, उच्च या निम्न रक्त चाप, नासूर, मिरर्गी, ऑत उतरना, पीतों का बढ़ना, कोढ़ एवं किसी अन्य रोग से पीडित रहे है, इस प्रश्न का बीमित द्वारा सही जवाब नहीं दिया गया और बीमा पालिसी लेने से पूर्व बीमित टी0वी0 के रोग से पीडित रहा और एक अस्पताल में उसका इलाज भी कराया गया था और मृतक ने इन तथ्यों को अपने प्रस्ताव में प्रकट नहीं किया है।-7-
उपरोक्त सारे कथनों, केस के तथ्यों व परिस्थितियों तथा उभय पक्ष की ओर से दाखिल नजीरों में प्रतिपादित सिद्धांत को देखते हुए हम यह पाते हैं कि प्रस्ताव से पहले प्रस्तावक टी0वी0 के रोग से पीडित था और उसने उक्त तथ्यों का उल्लेख अपने प्रस्ताव में सही रूप से नहीं किया है। यह तथ्य उल्लेखनीय है कि यदि अभिकर्ता ने प्रस्ताव पत्र भरा था, तो अभिकर्ता यह तभी जान सकता है जब बीमित अभिकर्ता को यह बता देते कि प्रस्तावकर्ता टी0वी0 रोग से पीडित है और इस प्रकार अभिकर्ता की आड़ लेकर कि अभिकर्ता ने उसका प्रस्ताव पत्र भरा था, इसका लाभ बीमित को नहीं दिया जा सकता है। अत: बीमा कम्पनी द्वारा जो बीमित का दावा रिप्यूडेट किया गया था, वह उचित था और इस प्रकार बीमा कम्पनी ने सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं की है और हम यह पाते हैं कि इस संदर्भ में जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा जो निर्णय/आदेश पारित किया गया है, वह विधि सम्मत नहीं है और निरस्त किए जाने योग्य है। तद्नुसार अपीलार्थी की अपील स्वीकार किए जाने योग्य है।
आदेश अपीलार्थी की अपील स्वीकार की जाती है। जिला उपभोक्ता फोरम, गाजियाबाद के परिवाद सं0-297/2005 में पारित निर्णय/आदेश दिनांकित 28.8.2009 को निरस्त किया जाता है।
उभय पक्ष अपीलीय व्यय भार स्वयं वहन करेगें।
(रामचरन चौधरी) (गोवर्द्धन यादव) पीठासीन सदस्य सदस्य हरीश आशु., कोर्ट सं0-4 [HON'BLE MR. Ram Charan Chaudhary] PRESIDING MEMBER [HON'BLE MR. Gobardhan Yadav] MEMBER