Lok Sabha Debates
Need To Set Up A €˜Mango Board’ For Promotion Of Export Of Mangoes - Laid. on 29 July, 2003
nt> Title: Need to set up a ‘Mango Board’ for promotion of export of mangoes - Laid.
श्रीमती रीना चौधरी(मोहनलालगंज):अध्यक्ष महोदय, भारतीय आम की पूरी दुनिया में बहुत बड़ी मांग है तथा पूरे भारत में आम की अनेक किस्मों का उत्पादन हो रहा है। मेरे संसदीय क्षेत्र मोहनलालगंज के मलीहाबाद तहसील में दशहरी आम भारी मात्रा में विदेशों को भेजी जाती है। परन्तु पाकिस्तान से निर्यात किए जाने वाले सिंदूरी आम से इसे भारी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी रही है। पूरे भारतवर्ष में आम की वभिन्न किस्मों के संवर्धन तथा निर्यात वृद्धि के लिए विशेष कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
अत: भारत सरकार से अनुरोध है कि शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर पर एक "मैंगो बोर्ड" की स्थापना करने का प्रयास करें ताकि आम के संवर्धन एवं निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए जा सके तथा कृषि उत्पादन एवं निर्यात संवर्धन प्राधिकरण(एपेडा) के माध्यम से आम के निर्यातकों के लिए विशेष योजना बनायी जा सके।