Lok Sabha Debates
Regarding Implementation Of Smart City Project In Ajmer, Rajasthan. on 2 August, 2018
Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding implementation of smart city project in Ajmer, Rajasthan.
डॉरघु शर्मा(अजमेर): भारत सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत मेरे निर्वाचन क्षेत्र में अजमेर शहर का भी चयन किया गया है। उक्त योजना के अंतर्गत कुल 1947 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई है । उक्त योजना के अंतर्गत निर्धारित किए गए सम्पूर्ण कार्यों को पूरा करने की दिशा में अजमेर शहर में अब तक क्या-क्या कार्य सम्पन्न हो चुके हैं तथा क्या-क्या कार्य सम्पन्न होना शेष है साथ ही उक्त सभी कार्य कब प्रारंभ किए गए थे और उक्त योजना के सभी कार्य किस नियत अवधि तक पूर्ण होंगे । विस्तृत विवरण दें । साथ ही उक्त 1947 करोड़ रुपये की राशि का कार्यवार कितना-कितना हिस्सा किस-किस कार्य हेतु खर्च किया जाना है इसका विस्तृत विवरण दें । उक्त कुल राशि 1947 करोड़ रुपये में से कितनी राशि भारत सरकार द्वारा तथा कितनी-कितनी राशि राज्य सरकार तथा स्थानीय निकायों द्वारा खर्च की जानी है इसका अलग-अलग विवरण दें । क्या उक्त सभी कार्य पारदर्शिता के आधार पर किए जा रहे हैं तथा अब तक पूर्ण हो चुके कार्यों का राशि जो खर्च की गई है सहित सम्पूर्ण विवरण देने का कष्ट करें ।