Lok Sabha Debates
Need To Construct A Railway Overbridge At Jugsalai In Jamshedpur Parliamentary ... on 14 March, 2017
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to construct a Railway Overbridge at Jugsalai in Jamshedpur Parliamentary Constituency, Jharkhand.
श्री विद्युत वरन महतो (जमशेदपुर) ः मेरे संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर के जुगसलाई आर.ओ.बी. (रेलवे ओवर ब्रिज) को पांच वर्ष पूर्व ही स्वीकृति मिल चुकी है। इस रेलवे ट्रैक से दिल्ली एवं मुम्बई जाने वाली मुख्य ट्रेन चलती हैं तथा माइन्स एरिया है, अतः यहां गुड्स ट्रेन भी चलती है। यह औद्योगिक क्षेत्र है। टाटा स्टील जैसी कई बड़ी-बड़ी कंपनियाँ लगी हुई हैं तथा लगभग हजारो थोक विक्रेता दुकानदार हैं, जिनको प्रतिदिन रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है, जिससे लोगों को आना-जाना लगा रहता है। यह लाइन काफी व्यस्त रहती है, जिसके के कारण 30-40 लोगों की प्रतिवर्ष लाईन पार करने में कट कर मृत्यु हो जाती है। इस रेलवे ओवर ब्रिज का बनना जनहित एवं लोकहित में जरूरी है। लेकिन 100 प्रतिशत लोगों का कहना है कि यहां पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स होने के कारण सीधा-सीधा रेलवे ब्रिज बन ही नहीं सकता क्योंकि सीधे होने पर एवं मकान टूटने पर मुआवजा 300 करोड़ रूपये आएगा। ये पैसा न रेलवे के पास है और न ही राज्य सरकार के पास जबकि 30 किलोमीटर एवं 20 किलोमीटर की दूरी पर यू टर्न रेलवे ओवर ब्रिज काण्ड्रा एवं घाटशिला में बन चुका है। राज्य सरकार ने विगत 50-60 साल से अतिक्रमण की शिकार रेलवे जमीन को इसके लिए खाली करवाया है कि यू टर्न रेलवे ओवर ब्रिज बन सके जिससे कि लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके। इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को निचले स्तर के रेलवे पदाधिकारियों के द्वारा टाल कर रखा गया है।
अतः मैं माननीय मंत्री जी से मांग करता हूं कि उपरोक्त विषय को देखते हुए संबंधित रेलवे पदाधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए अविलम्ब जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को चालू किया जाये।