Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Statement Regarding Government Business During Remaining Part Of The First ... on 19 July, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: The Minister of State in the Ministry of Parliamentary Affairs (Shri Arjun Meghwal) made a statement THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF PARLIAMENTARY AFFAIRS AND MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF HEAVY INDUSTRIES AND PUBLIC ENTERPRISES (SHRI ARJUN RAM MEGHWAL): With your permission, Sir, I rise to announce that Government Business during the remaining part of the 1st Session of 17th Lok Sabha will consist of:

1.    Consideration of any items of Government Business carried over from today’s order paper:- [it contains consideration and passing of the Protection of Human Rights (Amendment) Bill, 2019.]
2.    Discussion on Statutory Resolution seeking disapproval of the Muslim Women (Protection of Rights on Marriage) Ordinance, 2019 (Ordinance No. 4 of 2019) and consideration and passing of the Muslim Women (Protection of Rights on Marriage) Bill, 2019.
3.    Consideration and passing of the following Bills:-
       (i)    The DNA Technology (Use and Application) Regulation Bill, 2019   

       (ii)   The Unlawful Activities (Prevention) Amendment Bill, 2019   

       (iii)  The Consumer Protection Bill, 2019   

(iv)  The Public Premises (Eviction of Unauthorized Occupants) Amendment Bill, 2019      
(v)   The Jallianwala Bagh National Memorial (Amendment) Bill, 2019
(vi)  The Motor Vehicles (Amendment) Bill, 2019
(vii) The Surrogacy (Regulation) Bill, 2019
4.    Consideration and passing of the following Bills after their introduction:
(i)        The Transgender Persons (Protection of Rights) Bill, 2019   

(ii)       The “Banning of Unregulated Deposit Schemes Bill, 2019   

(iii)      The Right to Information (Amendment) Bill, 2019   

(iv)     The Code on Wages Bill, 2019   

(v)       The Occupational Safety, Health and Working Conditions Code Bill, 2019   

5.    Discussion on Statutory Resolution seeking disapproval of the Companies (Amendment)  Second Ordinance, 2019 (Ordinance No. 6 of 2019) and Consideration and passing of the Companies (Amendment) Second Bill, 2019 after its introduction.
6.    Consideration and passing of the Airports Economic Regulatory Authority of India (Amendment) Bill, 2019 as passed by Rajya Sabha.
7.    Consideration and passing of the following Bills, after they are passed by Rajya Sabha:-
       (i)    The Arbitration and Conciliation (Amendment) Bill, 2019.   

              (ii)   The Protection of Children from Sexual Offences (Amendment)          

Bill, 2019.   

    

माननीय अध्यक्ष: अब सबमिशन होगा।    

…( व्यवधान)   

    

माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्य,उसे सबमिशन के बाद लिया जाएगा,क्योंकि सबमिशन महत्वपूर्ण है।

…( व्यवधान)

 

श्री हनुमान बेनीवाल (नागौर):माननीय अध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्य-सूची में निम्नलिखित विषयों को शामिल किया जाए-

1.         दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में 68 संविदा नर्सिंग कार्मिकों को तत्काल नियुक्ति देकर नियमित करने के संबंध में।

2.         मनरेगा में विगत 15 महीनों से सामग्री मद में भुगतान नहीं होने से उत्पन्न समस्या के संबंध में।

माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्य,आपने सबमिशन में जो दिया है,उसी को पढ़ना है।

 

SHRI HIBI EDEN (ERNAKULAM): Sir, I request you that the following two matters may be included in the next week’s List of Business:

1.         The development of NH between Edappilly-Moothakunnam stretch of NH 17 (new NH 66) is a long pending case. I urge the Government to study the feasibility of the construction of the elevated highway or payment of land value as per 2013 R&R package;
2.         The second   phase of Kochi Metro extension from Jawaharlal Nehru Stadium to Infopark Smart City-Kakkanad needs to be completed.                                            
 

श्रीसी.पी. जोशी (चित्तौड़गढ़):माननीय अध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्य-सूची में निम्न दो विषयों को शामिल किया जाए-

1.         जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र प्रतापगढ़ राजस्थान में बाईपास निर्माण कार्य की स्वीकृति के पश्चात इसकोप्रारंभ कराएजाने की अत्यंत आवश्यकता है।

2.         कोटा तथा उदयपुर के मध्यवाया चित्तौड़गढ़ के लिए सुबह शाम एक सवारी गाड़ीया डेमू ट्रेन को चलाएजाने की आवश्यकता है।

 

श्री जनार्दन सिंह सीग्रीवाल (महाराजगंज):अध्यक्ष महोदय,आपके माध्यम से मेरा आग्रह है कि अगले सप्ताह की कार्य-सूची में निम्नलिखित प्रस्तावों को जोड़ा जाए-

1.         मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में महेन्द्रनाथ हॉल्ट रेलवे स्टेशन है। उक्त हॉल्ट को यात्री सुविधा की दृष्टि से विकसित करने और वहां पर एक उपरिगामी पुल बनाए जाने पर विचार किया जाए।

2.         मेरे संसदीय क्षेत्र में एक सौर ऊर्जा का विस्तृत प्लांट लगाने जाने पर विचार किया जाए।

 

श्री सुमेधानन्द सरस्वती (सीकर): अध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्य-सूची में मैं निम्नलिखित दो विषयों को सम्मिलित करने का निवेदन करता हूं-

1.         मेरी लोक सभा क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हुए हैं। मेरा आपसे निवेदन है कि इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए बास्केटबॉल, वॉलीबॉल,एथलेटिक्स,शूटिंग, तीरन्दाजी के साईं सेंटर खोलने के संबंध में।

2.         मेरी लोक सभा क्षेत्र में अनेक गांव सैकड़ों साल से वन भूमि में बसे हुए हैं। मेरा भारत सरकार से निवेदन है कि इन गांवों को भूमि आवंटित कर पट्टे देने की कृपा करें।

माननीयअध्यक्ष :  श्री सुभाष चन्द्र बहेड़िया - उपस्थित नहीं।

श्री श्रीरंग आप्पा बारणे (मावल):माननीय अध्यक्ष जी, अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलिखित विषय शामिल किए जाएं :

1.         पिंपरी चिंचवड शहर से गुजरने वाली पवना नदी के प्रदूषण को देखते हुए पवना नदी को “नदी सुधार योजना”में शामिल किए जाने से संबंधित विषय।
2.         माथेरन हिल स्टेशन जो कि इको-सेंसेटिव जोन है, पर्यटकों की मांग को देखते हुए वहां पर ई-रिक्शा चलाए जाने से संबंधित विषय को शामिल किया जाए ।
 

श्रीछेदी पासवान (सासाराम):माननीय अध्यक्ष जी, अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलिखित विषय शामिल किए जाएं :

1.         वाराणसी से सोन नगर (औरंगाबाद)तक एन.एच.-02की हालत जर्जर हो गई है। इसकी शीघ्र मरम्मत कराई जाए।
2.         बिहार के आरा से कोचस होते हुए भभुआ रोड तक रेल मार्ग के निर्माण की योजना वर्षों से अधर में है। इस योजना को शीघ्र पूरा किया जाए।
 

SHRI N. K. PREMACHANDRAN (KOLLAM): Speaker, Sir, I request you that the following two matters may be included in the next week’s list of business:

1.         Mining of beach sand mineral in the coastal area of Kerala and the expansion of IRE Limited Chavara.
2.         Functioning of Public Service Commission, Universities in conducting examinations and the credibility thereof in the light of the recent developments in Kerala.
 

श्री विष्णु दयाल राम (पलामू):माननीय अध्यक्ष जी, अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्नलिखित विषय शामिल किए जाएं :

1.         मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू के अंतर्गत सिंगरा एनएच 75 तथा रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर अविलंब ओवरब्रिज निर्माण कराने की कृपा की जाए।
2.         झारखंड के प्रमंडलीय मुख्यालय पलामू जिले के मेदिनीनगर को नगर निगम का दर्जा दे दिया गया है। अत: इसे अमृत योजना के अंतर्गत शामिल किया जाए।
   

माननीयअध्यक्ष : अधीर जी, मैं आपके वक्तव्य के पहलेएक सामान्य नियम आपको बताता हूं कि नियमानुसार किसी भी राज्य की विधान सभा में हो रहे कार्य के सम्बन्ध में यहां चर्चा नहीं हो सकतीहै। नियम प्रक्रिया में यह भी है कि संवैधानिक पदों पर आसीनव्यक्तियों के बारेमें भी यहां पर चर्चा नहींहो सकती है। माननीय अधीर जी, आप क्या कहना चाहते हैं?

श्रीअधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर):अध्यक्ष जी, मैं इससे हट कर दो-चार बातें कहना चाहता हूं। मैं सबसे पहले अपना आभार प्रकट करता हूं कि आपनेमुझे बोलने का अवसरदिया है। हमारी तरफ से एडजर्नमेंट मोशन दिया गया था। हमें उम्मीद थी कि कम से कम हमारे गृह मंत्री उपस्थित रहेंगे। …(व्यवधान) हमारी यह इच्छा थी कि उनके सामने हम अपनीबात पेश करते और वे खुद इसका जवाब देते।

       मैं दो-चार मूलभूत बातें यहां कहना चाहता हूं। यहां बहुत सारे वरिष्ठ नेता हैं, आप भी हैं।हर सदन के ये अलंकार होते हैं कि सदन में आरोप-प्रत्यारोप चले, नोक-झोंक चले, वाद-विवाद चले, संवाद चले। हमारे सदन के ये अलंकार स्वरूप होते हैं। यहां जो चीजें होतीहैं, हरराज्य की विधान सभा में वही चीजें होती हैं। मान लीजिए अगर आप हमेंकुछ व्यवस्था देते हैं, तो राष्ट्रपति जी आकर अगर आपको कहें कि यह नहीं होगा या होगा, तोआपको यह सही नहीं लगेगा, क्योंकि आपकी ऑटोनामी है। हर राज्य में भी जो सदन के स्पीकर होते हैं, उनकी ऑटोनामी होती है। राष्ट्रपति जी इलेक्टेड हैं, गवर्नमेंट सिलेक्टेड है। आज हिंदुस्तान में एक के बाद एक चुनीहुई सरकार को गिराने की साजिश और सिलसिला जारी है। …(व्यवधान)    सर, मैं आपका संरक्षण चाहता हूं, …(व्यवधान)चौदह महीने पुरानी कनार्टक की गठबंधन सरकार का भविष्य तय करने के लिए गुरूवार को विधान सभा में मतदान नहीं हो सका क्योंकि सत्ताधारी गठबंधन …(व्यवधान) विपक्षी भाजपा के बीच …(व्यवधान)

 

12.15 hrs GOVERNMENT BILLS - Introduced