Lok Sabha Debates
Regarding Regularisation Of Services Of ‘Shiksha Mitra’ In Uttar Pradesh -Laid. on 16 July, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding regularisation of services of ‘Shiksha Mitra’ in Uttar Pradesh -laid.
श्री कौशल किशोर (मोहनलालगंज): मैं सरकार का ध्यान देश में विशेषकर उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों की रोजगार की समस्या जो कई वर्षों से न्याय के इन्तजार में हैं, शिक्षा मित्रों को अस्थायी से । नियमित किए जाने, शिक्षा मित्रों के मृतक आश्रित को स्थायी रोजगार दिलाये जाने और शिक्षा मित्रों का वेतनमान नियमित शिक्षक के समान रूप में समायोजित किए जाने की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ । चुनाव के समय में भी शिक्षा मित्रों का मुद्दा चरम सीमा में था । जो कई वर्षों से केन्द्र सरकार और राज्य सरकार से उम्मीद लगाए हुए हैं क्योंकि वह बहुत ही अल्प आय में कार्य कर रहे हैं और बहुत ही दयनीय स्थिति में इनका परिवार अपना भरण-पोषण कर रहे हैं और बहुत ही दयनीय स्थिति से इनके परिवार अपना भरण पोषण कर रहे हैं । इस संबंध में लखनऊ की 'आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा कई बार शिक्षा मित्रों को शिक्षक के रूप में समायोजित करने हेतु अनुरोध के साथ-साथ आन्दोलन तक किया जा चुका है ।
अतः मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि बहुत ही गंभीरता के साथ उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों के इस निवेदन को स्वीकार करने हेतु अध्यादेश लाकर सभी शिक्षा मित्रों को नियमित किया जाये, उनके मृतक आश्रित को स्थायी रूप से रोजगार दिया जाए और उनका वेतनमान नियमित शिक्षक के समान समायोजित किये जाएं ।