Lok Sabha Debates
Need To Promote Laparoscopic Surgery In The Country. on 21 December, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to promote Laparoscopic surgery in the country.
डॉ. किरिट पी. सोलंकी (अहमदाबाद) : उपाध्यक्ष महोदय, आपने मुझे शून्यकाल में बोलने का अवसर दिया, इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूँ।
मैं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के बारे में बोलना चाहता हूँ। It is commonly known as a key hole surgery or minimal access surgery. यह नयी इनोवेटिव सर्जरी है। इसकी वजह से कई मरीजों को फायदा होता है। इसमें हॉस्पीट्लाइजेशन कम होता है, प्रीसीसन ज्यादा होता है, ब्लड ब्लिडिंग कम होता है और the patient can resume his duty earlier. तो मैं आपके माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री जी, जो यहाँ पर मौजूद हैं, से निवेदन करना चाहता हूँ कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाए। नये-नये ट्रेनिंग और रिसर्च सेन्टर्स खोले जाएं। इस मॉडलिटी को सभी हास्पीटल्स में उपलब्ध कराया जाए।
HON. DEPUTY-SPEAKER:
Dr. Manoj Rajoria, Kunwar Pushpendra Singh Chandel are permitted to associate with the issue raised by Dr. Kirit P. Solanki.