Lok Sabha Debates
Need To Open An Agricultural Development Centre In Amroha Parliamentary ... on 5 August, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to open an Agricultural Development Centre in Amroha Parliamentary Constituency of Uttar Pradesh.
श्री कँवर सिंह तँवर (अमरोहा) :अध्यक्ष महोदया, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा, उत्तर प्रदेश के किसानों की ओर दिलाना चाहता हूं। अमरोहा संसदीय क्षेत्र में 3 तहसीलें हैं, 6 विकास खंड हैं तथा कुल आबादी लगभग 18,38,771 है जिसमें से ज्यादातर आबादी खेती-बाड़ी व पशुपालन के व्यवसाय से जुड़ी हुई है। केन्द्र सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु उनके हित में बहुत सी योजनाएं कृषि अनुसंधान व कृषि तकनीकी की नवीनतम जानकारियां समय-समय पर जारी की जाती हैं। परन्तु सूचना के अभाव में ये जानकारियां किसानों को समय पर प्राप्त न हो पाने के कारण हमारे क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अत: मेरा सरकार से अनुरोध है कि मेरे संसदीय क्षेत्र अमरोहा, उत्तर प्रदेश में कृषि विज्ञान केन्द्र खुलवाने एवं पशुपालक किसानों के दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य एवं रखरखाव से संबंधित जानकारी देने हेतु पशु स्वास्थ्य मेले का आयोजन करवाने की कृपा करें जिससे हमारे किसानों को कृषि अनुसंधान से संबंधित योजनाओं, नवीनतम कृषि तकनीक एवं पशु स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां समय पर मिल सकें और वे उसका फायदा उठाकर देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान करें।