Lok Sabha Debates
Need To Inquire Into The Working Of Smart City Project In Chinchwad-Pimpri. on 13 February, 2021
Seventeenth Loksabha > Title: Need to inquire into the working of smart city project in Chinchwad-Pimpri.
श्री श्रीरंग आप्पा बारणे (मावल):सभापति महोदया,देश भर के प्रमुख शहरों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत काम चालू है । मेरे चुनाव क्षेत्र के पिंपरी-चिंचवाड शहर में स्मार्ट सिटी के तहत डेवल्पमेंट का काम चालू है । इस डेवल्पमेंट में जिस कनसेल्टेंट एजेंसी का चुनाव किया है, वह ऐजेंसी सभी शहरों में ठेकेदारों से मिलीभगत कर के एस्टिमेट बनाती हैं ओर ठेकेदारों को सीधा-सीधा लाभ पहुंचाने का काम करती हैं । भारत सरकार,राज्य सरकार और नगर पालिका को इस कारण भारी नुकसान होता है । महोदया, इसमें कई सारे ठेके एक ही कंपनी को मिले हैं । जबकि जो ठेका मिलता है, वे सब ठेकेदार उसको चुनते हैं । स्मार्ट सिटी का काम केवल दिखावे के रूप में होता है । मैं आपके माध्यम से सरकार से यह मांग करता हॅूं कि पिंपरी-चिंचवाड में चल रहे स्मार्ट सिटी के काम के बारे में उच्चस्तरीय जांच की जाए और जो गलत काम हो,उसकी पूरी तरह से जांच कर के कार्रवाई की जाए ।