Lok Sabha Debates
Regarding Agitation Over The Alleged Statement Made By The Shiv Sena Supremo Bal ... on 9 December, 2003
/font> Title: Regarding agitation over the alleged statement made by the Shiv Sena Supremo Bal Thackeray against the folk of Bihar origin staying in Maharashtra. श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण मध्य) :अध्यक्ष महोदय, मैं इसके लिए सदन का आभारी हूं। आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि आज मेरी दो बहनें और एक भाई मुख्यमंत्री बने हैं, मैं इसे अपने जन्म-दिन की भेंट समझता हूं। MR. SPEAKER: Shri Somnath Chatterjee, now Shri Mohan Rawale is congratulating them. In the light of that, now are you withdrawing your congratulations which you gave to him! SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Sir, may I make the position clear? Outside this Chamber, I met the hon. Chief Ministers; I congratulated each one of them. I only said that coming in a procession and sitting in the front benches is not looking good. I am only talking of the tradition of the House and nothing else. I have given them very best wishes. Shrimati Sushma Swaraj was wrong in understanding that. There was no question of criticising them. They have won a great victory for themselves. Although I am unhappy that they have won, I congratulate them. They have got the people’s mandate. Naturally people have expectations from them. I am not withdrawing it. I am still maintaining my congratulations. Shrimati Swaraj was wrong in understanding that. श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, आज विपक्ष की नेत्री श्रीमती सोनिया गांधी जी का भी जन्मदिन है। मैं उनको जन्मदिन की मुबारक बाद देता हूं। मैं आज एक गंभीर मामला उठाना चाहता हूं। जब बिहार के ऊपर इस सदन में चर्चा हो रही थी तब आपने खुद कहा था कि चर्चा का वातावरण शांतिमय होना चाहिए। उस समय सभी सदस्यों ने आपको सुना था। केवल एक-दो सदस्य थोड़ा बहुत बोले थे लेकिन सभी सदस्यों ने शांति से आपकी बात सुनी थी। आज समाजवादी पार्टी के नेता जो मैम्बर ऑफ पार्लियामैंट हैं-- …*…( व्यवधान)
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- * Expunged as ordered by the Chair श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, यह बिल्कुल गलत आरोप है। …( व्यवधान) श्री मोहन रावले : आप सुन लीजिए।…( व्यवधान)
श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : यह बिल्कुल सही बात है।…( व्यवधान) श्री रामजीलाल सुमन : आप लोग क्या बात कर रहे हैं? …( व्यवधान)
श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, यह भूमि पुत्रों की लड़ाई है। हम अपने राज्य में अपना हक मांगना चाहते हैं। …( व्यवधान)हमारे राज्य में हमें प्रॉयरिटी मिलनी चाहिए। देश के सभी राज्यों में उस प्रांत के लोगों को वरीयता मिलनी चाहिए। …( व्यवधान) SHRI SHIVRAJ V. PATIL (LATUR): Sir, how can it go on record?… (Interruptions) अध्यक्ष महोदय : यह बात पेपर में आई है लेकिन मुझे मालूम नहीं है कि इनके पास कुछ तथ्य हैं या नहीं। ...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मोहन रावले जी, जो बात पेपर में आई है, क्या उसके बारे में आपने कुछ इंक्वायरी की है ? क्या आपको मालूम है कि उन्होंने ऐसा कहा ?
...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : ऐसा नहीं होगा तो यह बात रिकार्ड में नहीं हो सकती।
...( व्यवधान)
श्री चन्द्रकांत खैरे : उन्होंने यह भाषा कही तो क्या हम चुप बैठने वाले हैं। …( व्यवधान)हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। …( व्यवधान) …*… अगर वह ऐसा बोलेंगे तो हम चुप थोड़े ही बैठेंगे। …( व्यवधान) श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, मुलायम सिंह जी का हम आदर करते हैं। …( व्यवधान)मैं इतना बताना चाहता हूं कि भूमि पुत्रों की लड़ाई है। …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : मोहन रावले जी, आप बैठिये।
...( व्यवधान)
श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, मैं इतना बताना चाहता हूं कि भूमि पुत्रों की लड़ाई है। …( व्यवधान) MR. SPEAKER: Please sit down.
… (Interruptions)
------------------------------------------------------------------------------------------ * Expunged as ordered by the Chair अध्यक्ष महोदय : मैंने अखिलेश जी को बोलने की परमीशन दी है।
...( व्यवधान)
श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, शिवसेना ने जो आंदोलन किया, वह वहां तक ही सीमित था। …( व्यवधान)आज तक मुम्बई में एक बिहारी को भी हाथ नहीं लगाया गया और न ही कोई मुम्बई छोङकर गया है।…( व्यवधान)आप क्यों बदनाम कर रहे हैं ? …( व्यवधान)ये लोग वातावरण खराब कर रहे हैं।…( व्यवधान)भड़काने वाले भाषण देते हैं। …* …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : रावले जी, आपने सदन के सामने अपना मुद्दा रख दिया है इसलिए अब आप बैठ जाइये। ...( व्यवधान)
श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, रावले जी ने इनके बारे में कहा है। इस सम्मानित सदन में जब आसाम, महाराष्ट्र और बिहार के सिलसिले पर चर्चा हो रही थी तब मैंने"डे ऑफ्टर"मैगजीन के हवाले से आपसे निवेदन किया था कि उसमें श्री बालासाहब ठाकरे का बयान छपा है कि महाराष्ट्र की धरती से हम भइया और बिहारी, दोनों को खदेड़ देंगे।…( व्यवधान) श्री मोहन रावले : ऐसा नहीं है। …( व्यवधान)
श्री रामजीलाल सुमन : आप क्या बात कर रहे हैं ? …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : अखिलेश सिंह जी, इनके पास कोई विषय नहीं है इसलिए आप बोलिये। ...( व्यवधान)
श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, बालासाहब ठाकरे ने वातावरण को खराब किया है। …( व्यवधान) श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा। …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : अखिलेश जी, क्या आप बोलना नहीं चाहते हैं ?
...( व्यवधान)
श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, बाला साहब ठाकरे जी ने ऐसा कुछ नहीं कहा। बिहारी हमारे भाई हैं। …( व्यवधान) श्री चन्द्रकांत खैरे : अध्यक्ष महोदय, …*… ( व्यवधान)
श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, यह हमारी रोजी-रोटी का सवाल है। यह हमारी मांग है। …( व्यवधान) श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, मैंने"डे ऑफ्टर"मैगजीन के हवाले से निवेदन किया था …* …( व्यवधान)
--------------------------------------------------------------------------------------------- * Expunged as ordered by the Chair श्री तूफानी सरोज (सैदपुर):अध्यक्ष महोदय, इन लोगों को माफी मांगनी चाहिए।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आपस में झगड़ा करने की कोई जरूरत नहीं है।
...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आप पार्टी के लीडर हैं, आपको तो समझना चाहिए।
ज़ीरो आवर का नियम यह है कि आपको केवल दो मिनट में अपना मुद्दा रखना होता है। उसके ऊपर दूसरे किसी को भी वक्तव्य करने की कोई जरूरत नहीं होती। उन्होंने अपना वक्तव्य रखा। वह बात सच है या नहीं, यह मुझे भी मालूम नहीं है। लेकिन मैंने पेपर में जरूर पढ़ा है कि उन्होंने ऐसी बात की है। इसलिए मैंने उनसे पूछा है कि यदि आपके पास कोई प्रूफ है तभी यह विषय रख सकते हैं, नहीं तो नहीं रख सकते। इसके बाद यह विषय पूरा हो गया है। अब कुंवर अखिलेख सिंह जी बोलेंगे। ...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Please sit down.
… (Interruptions)
SHRI SHIVRAJ V. PATIL : Sir, are all these statements, made by the hon. Members, going on record?… (Interruptions) MR. SPEAKER: Unless it is authenticated, it will not go on record.
… (Interruptions)
SHRI SHIVRAJ V. PATIL : More so, it is coming from the Chair… (Interruptions) MR. SPEAKER: I said that I also had read it in the Press.
… (Interruptions)
SHRI SHIVRAJ V. PATIL : Sir, I am sorry, it cannot go on record… (Interruptions) MR. SPEAKER: I have not said that he has made a statement.
… (Interruptions)
SHRI SHIVRAJ V. PATIL : It is enough to indicate that such a statement has been made. Please do not do that. MR. SPEAKER: That is in the Press and nothing more than that.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Akhilesh, if you do not want to speak, then I will call the name of the next speaker. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: I have closed this issue.
… (Interruptions)
SHRI SHIVRAJ V. PATIL : Sir, let it not be part of the records… (Interruptions) MR. SPEAKER: I agree with you that it need not be taken on record if it is not authenticated. … (Interruptions)
SHRI PAWAN KUMAR BANSAL (CHANDIGARH): Sir, there are no rules to govern the `Zero Hour’. We understand that. But that does not give licence to any Member to say anything against anyone… (Interruptions) MR. SPEAKER: I agree to that.
Shri Akhilesh, I do not want you take the time of the House.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : प्रियरंजन दासमुंशी जी, मैंने आपका नाम पुकारा है।
...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मैंने वह विषय बंद कर दिया है, अब उस विषय पर चर्चा नहीं होगी। ...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: I have put an end to this subject. There would be no further discussion on this. Those words which are not true will be removed from the records. … (Interruptions)