Lok Sabha Debates
Need To Employ Mgnrega Job Card Holders In Development Of Defence Corridor ... on 27 December, 2018
Sixteenth Loksabha > Title: Need to employ MGNREGA job card holders in development of Defence corridor Project in Bundelkhand region - Laid श्री भानुप्रताप सिंहवर्मा (जालौन): मेरे संसदीय क्षेत्र में केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है । जिसके स्थापित हो जाने पर लगभग ढाई लाख नए रोजगार उत्पन्न होने की संभावना है, जिसके लिए मैं माननीय रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमन और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर की ऐसी सौगात बुंदेलखण्ड को देने का काम किया है जिससे निश्चित ही बुंदेलखण्ड में पलायन की समस्या रूकेगी ।
इसी संदर्भ में मैं माननीय रक्षा मंत्री जी से मांग करना चाहता हूं कि डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण में मजदूरी को मनरेगा से जोड़ा जाए ताकि स्थानीय मजदूरों को उनके बुंदेलखण्ड में ही लम्बे समय तक के लिए रोजगार मिल सके और डिफेंस स्टडीज को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉरिडोर में ही एक नेशनल डिफेंस इंस्टिट्यूट खोला जाए ताकि स्थानीय युवा इसमें शिक्षा ग्रहण करके देश सेवा का कार्य कर सकें ।