Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

The Motion For Consideration Of The Coconut Development Board (Amendment) Bill, ... on 4 August, 2021

Seventeenth Loksabha > Title: The motion for consideration of the Coconut Development Board (Amendment) Bill, 2021 (As passed by Rajya Sabha). Motion adopted.

 

माननीय सभापति : आइटम नम्बर 24, माननीय मंत्री जी ।

… ( व्यवधान)

 

कृषि और किसानकल्याण मंत्री (श्री नरेन्द्रसिंह तोमर): सभापति महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँ:

“कि नारियल विकास बोर्ड अधिनियम, 1979 का और संशोधन करने वाले विधेयक,राज्य सभा द्वारा यथापारित, पर विचार किया जाए ।”           माननीय सभापति महोदय, नारियल विकास बोर्ड हमारे देश की प्रतिष्ठित संस्था है । हम सब जानते हैं कि देश के बड़े हिस्सों में, चाहे केरल हो, पश्चिम बंगाल हो,तमिलनाडु हो,ओडिशा हो, महाराष्ट्र हो या बिहार हो, इन सभी परिक्षेत्रों में किसान बड़ी मात्रा में नारियल की खेती करते हैं । इसके लिए नारियल विकास बोर्ड बना हुआ है, लेकिन आज इस बात की आवश्यकता है कि नारियल की खेती को और ज्यादा विकसित किया जाए । नारियल के किसानों को विपणन के अनेक अवसर मिल सकें, नारियल का किसान टेक्नॉलोजी से जुड़ सके और उसको पर्याप्त साधन मिल सकें, इस दृष्टि से इस संशोधन विधेयक को लाया गया है । मुझे लगता है कि इस विधेयक के पारित होने के पश्चात नारियल की खेती में आमूलचूल परिवर्तन होगा । नारियल के किसान मुनाफे में आएंगे और वे देश के निर्माण में योगदान देने की स्थिति में होंगे ।
माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि नारियल विकास बोर्ड अधिनियम, 1979 का और संशोधन करने वाले विधेयक,राज्य सभा द्वारा यथापारित, पर विचार किया जाए ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : अब सभा विधेयक पर खंडवार विचार करेगी । प्रश्न यह है:
“कि खंड 2 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 2 विधेयक में जोड़ दिया गया ।
… ( व्यवधान)
Clause 3            माननीय सभापति : प्रो. सौगत राय, क्या आप संशोधन संख्या 1 से 4 प्रस्तुत करना चाहते हैं? … ( व्यवधान)
PROF. SOUGATA RAY (DUM DUM): Sir, I beg to move: Page 2, for lines 3 and 4,-
substitute           '"(a) Executive Chairman, to be appointed by the Central Government: an officer of the rank of Secretary, Government of India in consultation with the State Government, where the headquarter of the Coconut Development Board is located;'. (1) Page 2, line 6,-
                   after            "Government"   

                            insert           ", an Agriculture Scientist, having excellent track record in research in Coconut plantation".   (2)   

Page 2, line 15,-   

          for               "Andhra Pradesh"   

substitute   "West Bengal".      (3)   

Page 2, line 26,-   

          after            "Gujarat,"   

insert         "West Bengal,".     (4)   

… (Interruptions)   

माननीय सभापति : अब मैं प्रो. सौगत राय द्वारा खंड 3 में प्रस्तुत संशोधन संख्या 1 से 4 को सभा के समक्ष मतदान के लिए रखता हूँ । संशोधन मतदान के लिए रखे गए और अस्वीकृत हुए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि खंड 3 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 3 विधेयक में जोड़ दिया गया ।
… ( व्यवधान)
Clause 4 माननीय सभापति : प्रो. सौगत राय, क्या आप संशोधन संख्या 5 प्रस्तुत करना चाहते हैं? PROF. SOUGATA  RAY: Sir, I beg to move:
Page 2, line 29,-
                   for               "The Chairman"   

                   substitute    "The Executive Chairman".      (5)   

माननीय सभापति : अब मैं प्रो. सौगत राय द्वारा खंड 4 में प्रस्तुत संशोधन संख्या 5 को सभा के समक्ष मतदान के लिए रखता हूँ । संशोधन मतदान के लिए रखा गया और अस्वीकृत हुआ । … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्रश्न यह है:
“कि खंड 4 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 4 विधेयक में जोड़ दिया गया ।
खंड 5 से 7 विधेयक में जोड़ दिए गए ।
खंड 1, अधिनियमन सूत्र और विधेयक का पूरा नाम विधेयक में जोड़ दिए गए । … ( व्यवधान)
माननीय सभापति: अब माननीय मंत्री जी प्रस्ताव करें कि विधेयक को पारित किया जाए । … ( व्यवधान)
श्री नरेन्द्रसिंह तोमर: माननीय सभापति महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूं : “कि विधेयक पारित किया जाए ।” माननीय सभापति : प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ :
“कि विधेयक पारित किया जाए ।” … ( व्यवधान)
SHRI ADHIR RANJAN CHOWDHURY (BAHARAMPUR): Sir, I must state that legislating by coercion instead of discussion has become a new normal of this ruling dispensation much to the disrespect of the democratic institution of our country, that is, Parliament.  … (Interruptions) सर, हम लोग चर्चा चाहते हैं । शुरू के दिन से आज तक कह रहे हैं कि गतिरोध को खत्म कीजिए । … (व्यवधान)सर, हम पेगासस पर चर्चा शुरू करना चाहते हैं । पेगासस के बाद सारी चीजों पर चर्चा कीजिए ।… (व्यवधान) संसदीय कार्य मंत्रालयमें राज्य मंत्रीतथा संस्कृतिमंत्रालय मेंराज्य मंत्री (श्री अर्जुन राममेघवाल):महोदय, हम भी चाहते हैं कि चर्चा हो । अगर चर्चा में कोई बाधा बन रहा है तो आप कांग्रेस पार्टी के लोग और अपोजिशन बन रहा है । … (व्यवधान) हम भी चर्चा चाहते हैं । हमने कोविड मैनेजमेंट के बारे में चर्चा लगा रखी है ।… (व्यवधान) हम किसानों के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, हम अन्य विषयों पर भी चर्चा करना चाहते हैं । … (व्यवधान) माननीय सभापति : प्रश्न यह है :
“कि विधेयक पारित किया जाए ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
… ( व्यवधान)
  माननीय सभापति : सभा की कार्यवाही गुरुवार, दिनांक 5 अगस्त, 2021 को प्रात: 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है ।   15.36 hrs The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock on Thursday, August 5, 2021/Sravana 14, 1943 (Saka).
                     

INTERNET              The Original Version of Lok Sabha proceedings is available on Parliament of India Website and Lok Sabha Website at the following addresses:

 
           http://www.parliamentofindia.nic.in            http://www.loksabha.nic.in   LIVE TELECAST OF PROCEEDINGS OF LOK SABHA                Lok Sabha proceedings are being telecast live on Lok Sabha T.V. Channel. Live telecast begins at 11 A.M. everyday the Lok Sabha sits, till the adjournment of the House.
       
___________________________________________________________________________________ Published under Rules 379 and 382 of the Rules of Procedure and Conduct of Business  in Lok Sabha (Sixteenth Edition) ___________________________________________________________________________________ * The sign + marked above the name of a Member indicates that the Question was actually asked on the floor of the House by that Member.
           
* Available in Master copy of Debate, placed in Library.
* Available in Master copy of Debate, placed in Library.
* Laid on the Table and also placed in Library, See Nos. LT 4510/17/21 and 4511/17/21 respectively.