Lok Sabha Debates
Need To Provide Anti Snake Venom Injections In Various Hospitals In Rajasthan ... on 23 July, 2009
Title : Need to provide Anti Snake Venom injections in various hospitals in Rajasthan particularly in Bikaner Parliamentary Constituency.
श्री अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर): मैं आपके माध्यम से, एक महत्वपूर्ण विषय की ओर, भारत सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। राजस्थान में 11 जिले रेगिस्तानी जिले माने जाते हैं। अब वहां थोड़ी सी बरसात होने लगी है और सांप अपने बिलों से बाहर निकलने लगे हैं और लोगों को काटने लगे हैं। वहां जो डिस्ट्रिक्ट अस्पताल हैं, उनमें तो सांप के काटने के इंजेक्शन्स कभी-कभी मिल जाते हैं, लेकिन सीएचसी के क्षेत्र में जो ग्रामीण आदमी आता है, उससे कहा जाता है कि आपका तो वह सीएचसी है, वहां पर आपका स्नेक-बाइट का इंजेक्शन होना चाहिए, लेकिन सीएचसी में वह मिलता नहीं है। दूसरी तरफ डिस्ट्रिक्ट अस्पताल वाले उसे इंजेक्शन लगाते नहीं हैं। इसमें सबसे ज्यादा बीपीएल और एपीएल के अनुसूचित जाति के लोग प्रभावित होते हैं। मैं चाहता हूं कि जो एनआरएचएम की स्कीम है, उसके तहत स्नेक-बाइट के इंजेक्शन खरीदने की अनुमति भारत सरकार द्वारा दी जानी चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति का उपचार हो सके।