Lok Sabha Debates
Regarding Training To Quacks To Enable Them To Serve In Rural Areas Of Rewa In ... on 27 July, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding training to quacks to enable them to serve in rural areas of Rewa in Madhya Pradesh.
श्री जनार्दन मिश्र (रीवा) : अध्यक्ष महोदया, आज देश के ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधा बहुत ही दयनीय स्थिति में है। ...(व्यवधान) वहां डॉक्टर्स नहीं जा रहे हैं।...(व्यवधान) सरकारी चिकित्सक शहरों में रह रहे हैं।...(व्यवधान) कमोबेश, यह पूरे देश की हालत है।...(व्यवधान) वहां के ग्रामीणजन स्थानीय चिकित्सकों के सहारे अपना जीवन यापन किसी तरह से कर रहे है,...(व्यवधान) वे स्वास्थ्य लाभ ले पाते हैं। ...(व्यवधान) मेरा आपके माध्यम से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी से निवेदन है कि ...(व्यवधान) आप इनको यहां से हटाइए, नहीं तो मैं … (Interruptions)… * बोलने लगूंगा। ...(व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : आपकी आवाज मुझे सुनाई दे रही है।
श्री जनार्दन मिश्र: मेरा आपके माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री जी से निवेदन है कि सारे देश के स्वास्थ्य मंत्रियों को बुला कर, ...(व्यवधान) एक ऐसी व्यवस्था बनायी जाये, ...(व्यवधान) कि स्थानीय चिकित्सक जो अभी भी चिकित्सा में लगे हुए हैं...(व्यवधान) उनको एक-दो साल की ट्रेनिंग दे कर, विधिवत् डिग्री दी जाये ...(व्यवधान) और उनको मान्यता प्राप्त चिकित्सक के रूप में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाये। ...(व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : श्री भैरों प्रसाद मिश्र और डॉ. किरिट पी. सोलंकी को श्री जनार्दन मिश्र द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।
श्री देवजीभाई गोविंदभाई फतेपारा, उपस्थित नहीं।
…( व्यवधान)