Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Need To Give Recognition To Electropathy As A Branch Of Medical Science ... on 25 July, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Regarding need to give recognition to Electropathy as a branch of medical science - Laid श्री रामचरण बोहरा (जयपुर): इलैक्ट्रोपैथी जिसे इलैक्ट्रोहोम्योपैथी भी कहते हैं । यह पूर्णतयः हर्बल चिकित्सा पद्धति है । इसमें केवल वनस्पतियों का उपयोग होता है । यह पद्धति शीघ्र प्रभावी, कम खर्चीली एवं सुरक्षित है । इस पद्धति की मान्यता की मांग भारत सरकार सहित अनेक राज्यों से लम्बे समय से होती रही है । सर्वोच्च न्यायालय सहित अनेक उच्च न्यायालयों ने भी इस पद्धति के लिए कानून बनाने के लिए आदेश दिये हैं ।

सरकार ने उठ रही मान्यता की मांग को ध्यान में रखते हुए 28. 7.2017 को एक “इंटर डिपार्टमेंटल कमेटी (आई.डी.सी.) का गठन किया था । इस कमेटी ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है । जबकि इलैक्ट्रोपैथी मान्यता हेतु अंतिम प्रपोजल 6.8.2017 को ले चुकी है ।

मेरा सरकार से अनुरोध है कि इस कमेटी को कहे कि जल्दी से जल्दी रिपोर्ट पेश करें ताकि सरकार इलैक्ट्रोपैथी की मान्यता के विषय में निर्णय ले सकें ।