Lok Sabha Debates
The Motion For Consideration Of The Constitution (Scheduled Tribes) Order ... on 9 August, 2021
Seventeenth Loksabha > Title: The motion for consideration of the Constitution (Scheduled Tribes) Order (Amendment) Bill, 2021 as passed by Rajya Sabha (motion adopted and bill passed).
माननीय सभापति: आइटम नम्बर-22, संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2021.
माननीय मंत्री जी ।
जनजातीय कार्य मंत्री (श्री अर्जुन मुंडा): सभापति महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूं:
“कि अरुणाचल प्रदेश राज्य के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची को उपांतरित करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश, 1950 का और संशोधन करने वाले विधयेक, राज्य सभा द्वारा यथापारित, पर विचार किया जाए ।” माननीय सभापति: माननीय मंत्री जी, क्या आप कुछ कहेंगे?
… ( व्यवधान)
श्री अर्जुन मुंडा: सभापति महोदय,आज बहुत ही महत्वपूर्ण प्रस्ताव या विधेयक प्रस्तुत किया गया है, जिससे अरुणाचल प्रदेश के ऐसे भाइयों को न्याय मिल सकेगा, जिन्हें अनुसूचित जनजातियों का लाभ नहीं मिल पा रहा था । … (व्यवधान) अरुणाचल प्रदेश में ऐसे जनजातियों की संख्या, जिन्हें हम नागा ट्राइब के नाम से जानते हैं,बड़ी संख्या में, यानी वहां 99 परसेंट ट्राइबल आबादी है । लेकिन, नागा ट्राइब उनके रिकॉर्ड में न होने के कारण उन्हें यह लाभ नहीं मिल पा रहा था । … (व्यवधान) आज इस विधेयक के माध्यम से नागा ट्राइब को इलैबोरेट करते हुए, उनके रेवेन्यू रिकॉर्ड्स के आधार पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस विधेयक के माध्यम से उन्हें लाभ मिले। दुनिया आज का दिन विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मना रही है। ऐसे समय में इस विधेयक पर विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता है । … (व्यवधान) इस विधेयक पर विपक्ष अपना सुझाव नहीं देना चाहता है और भागीदार भी नहीं बन रहा है । यह इस बात को दिखाता है कि इन लोगों को जनजातीय और जनजातीय क्षेत्रों के बारे में कोई दिलचस्पी नहीं है ।
सभापति महोदय, मैं सदन से आग्रह करता हूं कि इस विधेयक को पारित किया जाए ।
माननीय सभापति: प्रश्न यह है:
“कि अरुणाचल प्रदेश राज्य के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची को उपांतरित करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश, 1950 का और संशोधन करने वाले विधयेक, राज्य सभा द्वारा यथापारित, पर विचार किया जाए ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ … ( व्यवधान)
माननीय सभापति: अब सभा विधेयक पर खंडवार विचार करेगी ।
खंड 2 माननीय सभापति: प्रश्न यह है:
“कि खंड 2 विधेयक का अंग बने ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 2विधेयक में जोड़ दिया गया ।
खंड 1,अधिनियमन सूत्र और विधेयक का पूरा नाम विधेयक में जोड़ दिए गए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति: श्री अधीर रंजन चौधरी जी ।
… ( व्यवधान)
HON. CHAIRPERSON: Your leader is speaking. Please go back to your seats.
… (Interruptions)
माननीय सभापति: कृपया आप अपनी सीट पर जाइए। आपके नेता बोल रहे हैं। उनको बालने दीजिए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति: प्लीज आप जाइए तो सही ।
… ( व्यवधान)
HON. CHAIRPERSON: Please cooperate. Please go back to your seats.
… (Interruptions)
HON. CHAIRPERSON: Adhir Ranjanji, please ask your fellow Members to go back to their seats. … (Interruptions)
श्री अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर): सभापति महोदय, आज के दिन पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है । इस अवसर पर मैं हमारी तरफ से अपने आदिवासी भाई-बहनों को नमस्ते करता हूं और बधाई देता हूं । इस अवसर पर हमने आदिवासी के बारे में बहुत कुछ बोलने के लिए मन बनाया था । लेकिन, इस सरकार के अकड़पन, इस सरकार की जिद्दीबाजी … (व्यवधान) ये हमें बोलने का मौका नहीं देते हैं । … (व्यवधान) सदन में हम इसका प्रतिरोध करते हैं । इसके चलते हमारे आदिवासी भाई-बहन … (व्यवधान) संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्रीतथा संस्कृतिमंत्रालयमें राज्य मंत्री (श्री अर्जुन राम मेघवाल) : सभापति महोदय, येगलत आरोप लगा रहे हैं । …(व्यवधान)हम आदिवासियों के प्रति समर्पित हैं । …(व्यवधान)आदिवासियों के उत्थान के लिए और आदिवासियों के कल्याण के लिए हमारी सरकार समर्पित है । …(व्यवधान)उसमें भी आदिवासियों का कल्याण छिपा हुआ है । …(व्यवधान)अधीर रंजन चौधरी जी गलत बोल रहे हैं और सरकार पर गलत आरोप लगा रहे हैं । …(व्यवधान) श्री सुदीप बन्दोपाध्याय (कोलकाता उत्तर) : सभापति महोदय, आदिवासी दिवस पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की तरफ से हम भी समर्थन देते हैं । …(व्यवधान) आदिवासी पूरी दुनिया में जिस तरह से …(व्यवधान) श्री अर्जुन राम मेघवाल : सभापति महोदय, आदिवासी दिवस की आड़ लेकर कांग्रेस पार्टी के जो नेता हैं, वह सरकार पर गलत आरोप लगा रहे हैं । …(व्यवधान) श्री सुदीप बन्दोपाध्याय:सभापति महोदय, उसको संभालने के लिए हम सभी लोगों को एक साथ होना चाहिए । …(व्यवधान) माननीय सभापति : अभी सुदीप जी बोल रहे हैं ।
… ( व्यवधान)
श्री सुदीप बन्दोपाध्याय: सभापति महोदय, मैं आशा करता हूं कि इस बिल को आने वाले दिनों में चर्चा के लिए रख दिया जाए और आज इस बिल को पारित न किया जाए । …(व्यवधान)हम लोगों को बहुत से विषयों पर चर्चा करने से रोक दिया गया है । …(व्यवधान)पेगासस पर चर्चा नहीं की गई है । …(व्यवधान) माननीय सभापति : विनायक राऊत जी, आपबोलिए। प्लीज आप अपना भाषण स्टार्ट कीजिए ।
… ( व्यवधान)
श्री विनायक भाऊराव राऊत (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग) : सभापति महोदय, आज आदिवासी दिवस है । …(व्यवधान)हमारे देश के हर एक जिले में लाखों की संख्या में आदिवासी जमात रहती है और पिछले कई वर्षों से पूरे आदिवासी समाज के पास अभी तक विकास नाम का शब्द नहीं पहुंच सका है । …(व्यवधान) इसलिए हम चाहते हैं कि आदिवासियों के विषय के ऊपर पूरे सदन में गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए । …(व्यवधान)लेकिन दुर्भाग्यवश यह बिल बिना चर्चा के पास हो रहा है । …(व्यवधान)इसका मतलब आदिवासियों के ऊपर अन्याय करने की …(व्यवधान) SHRI N. K. PREMACHANDRAN (KOLLAM): Sir, we are all supporting this Bill. But our point is that it is quite unfortunate that a Bill like this which is for the welfare of the Scheduled Tribes is being passed in such a way. …(Interruptions) Similarly, passing of three Bills within 10 minutes like …*is quite unfortunate. It is against all the rules. …(Interruptions) HON. CHAIRPERSON: Now, Shri Baalu Ji.
… (Interruptions)
SHRI T. R. BAALU (SRIPERUMBUDUR): Sir, the most important Bills of this nature are being passed without having any proper discussion, without participation of the Opposition parties …(Interruptions) This is not correct. We are at the fag end of the Session. The entire Session has been washed out. …(Interruptions) At least, on this most important Bill, we should have had some discussion. …(Interruptions) माननीय सभापति : रितेश जी, आपबोलिए । आप बस एक मिनट में अपनी बात कहिए ।
… ( व्यवधान)
श्री रितेश पाण्डेय (अम्बेडकर नगर) : सभापति महोदय, मैं बधाईदेते हुए इस बिल का समर्थन कर रहा हूं, लेकिन उसी के साथ ही साथ यह अत्यंत ही चिंताजनक है कि यह बिल सदन में बिना चर्चा के पास हो रहा है । …(व्यवधान) यहबिल बिना चर्चा के पास हो रहा है । …(व्यवधान) माननीय सभापति : किरेन रिजीजू जी, आपएक मिनट के लिए रुक जाइए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : सुप्रिया सुले जी, आपबोलिए ।
… ( व्यवधान)
श्रीमती सुप्रिया सदानंद सुले (बारामती) : सभापति महोदय, आजआदिवासी दिन है । हमारी बहन गीता कोडा जी खुद एक आदिवासी हैं । …(व्यवधान) वहइस बिल पर बोलना चाहती हैं, अगर आप हाउस को ऑर्डर में लाएं, तोहमारी बहन इस पर बोलना चाहती हैं । …(व्यवधान) इसऔरत की आवाज को पूरेदेश को सुनना चाहिए । …(व्यवधान) गीता जी को बोलना चाहिए । …(व्यवधान) माननीय सभापति : माननीय सदस्या, उनके नेता बोल चुके हैं ।
… ( व्यवधान)
श्रीमती सुप्रिया सदानंद सुले : सभापति महोदय, अगर आप हाउस को आर्डर में लाएंगे तो अच्छा होगा। हमारी बहन को इस पर बोलना है । …(व्यवधान) माननीय सभापति : किरेन रिजीजू जी, आपबोलिए ।
… ( व्यवधान)
विधि और न्यायमंत्री (श्री किरेन रिजीजू) : सभापति महोदय, मैं सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराना चाहता हूं कि आज विश्व आदिवासी दिवस है । …(व्यवधान) हमारे आदिवासी कल्याण मंत्रालय की ओर से संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक पेश किया गया है । …(व्यवधान) अरुणाचल प्रदेश में ब्रिटिश के जमाने से कई ट्राइब्स का नाम बिल्कुल गायब करके रखा गया था । …(व्यवधान) आजनरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के आदिवासियों को नई पहचान दी है, नया नाम दिया है। …(व्यवधान) मैं इस सदन के माध्यम से आदरणीय प्रधान मंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं । …(व्यवधान) अरुणाचल प्रदेश के लाखों आदिवासी भाइयों और बहनों की ओर से माननीय प्रधान मंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करना चाहता हूं । …(व्यवधान) मैं अपोज़ीशन के सांसदों से कहनाचाहता हूं कि आप लोग आदिवासी मंत्रियों के खिलाफ नारेबाजी मत कीजिए, क्योंकि यह बिल आदिवासियों के कल्याण के लिए लाया गया है । …(व्यवधान) संसदीय कार्य मंत्री; कोयला मंत्रीतथा खान मंत्री (श्री प्रहलादजोशी) : सभापति महोदय, मैं यह कहना चाहता हूं कि जो यह संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक है, इसके बारेमें सभी लोग बात कर रहे हैं । …(व्यवधान) मुझे बहुतसंतोष हो रहा है । …(व्यवधान) लेकिन मैं यह निवेदन करताहूं कि कोई कुछ भी कहनाचाहता है । …(व्यवधान) माननीय मोदी जी की सरकार यह चाहती है कि पूरी चर्चा हो जाए, लंबी चर्चा हो जाए, सार्थक चर्चा हो जाए, लेकिन वेल में चर्चा न करतेहुए सभी अपनी-अपनी जगहों पर बैठकर चर्चा करें। …(व्यवधान) कलभी एक बहुत महत्वपूर्ण ओबीसी संबंधित …(व्यवधान) जोकि बहुत बड़ा अमेंडमेंट है, हमउसको भी पारित करना चाहते हैं । …(व्यवधान) आप सभी चर्चा करने दीजिए । कंस्ट्रक्टिव सजेशन्स देने दीजिए । हम पूरे दिन चर्चा के लिए तैयार हैं ।… (व्यवधान)अभी अधीर बाबू जी ने, बीएसपी के सांसदों ने और सुदीप बन्दोपाध्याय जी ने एक-एक मिनट में अपनी बात पूरी की है । … (व्यवधान)मैं चाहता हूँ कि आप पूरी चर्चा करने दीजिए,शांति से करनेदीजिए । … (व्यवधान)यह बहुत इम्पॉर्टेंट बिल है। यह बिल ओबीसी समाज के हित के लिए है। मोदी जी ट्राइबल समाज के हित के लिए इस बिल को लेकर आए हैं ।… (व्यवधान)इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ कि आप कृपा करके अपनी-अपनी सीट्स पर बैठिए । …(व्यवधान)आप चर्चा कीजिए। मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार चर्चा चाहती है । ओबीसी का इश्यू बहुतबड़ा इश्यू है। यह ओबीसी के हित में है । … (व्यवधान)आप बैठकर चर्चा कीजिए। चर्चा करके इस बिल को पारित कीजिए । हम आपका सजेशन सहर्ष स्वीकार करेंगे ।… (व्यवधान) माननीय सभापति : आप कृपा करके अपनी-अपनी सीट्स पर वापस जाइए।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : माननीय मंत्री जी, अब आप प्रस्ताव करें कि विधेयक,राज्य सभा द्वारा यथापारित, को पारित किया जाए । श्री अर्जुन मुंडा : सभापति महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँ:
“कि विधेयक पारित किया जाए ।” माननीय सभापति : प्रश्न यह है :
“कि विधेयक पारित किया जाए ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : सभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है ।
12.51 hrs The Lok Sabha then adjourned till Fourteen of the Clock.
14.00 hrs The Lok Sabha re-assembled at Fourteen of the Clock.
(Shrimati Rama Devi in the Chair) 14.01 hrs At this stage, Shri Hibi Eden, Shri T.N. Prathaban, Sushri Mahua Moitra and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : आपसभी से आग्रह है कि आप लोग अपनी-अपनी जगह पर बैठ जाएं । हम लोग अब कोविड पर चर्चा करेंगे । यह बहुत जरूरी चीज है और चर्चा होनी चाहिए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : आपसभी से आग्रह है कि प्लीज, आपलोग अपनी जगहों पर वापसजाइए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : चर्चा होने दीजिए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : क्या चर्चा नहींकरनी है? जबआप जाएंगे तो जनताआपसे सवाल पूछेगी, इसलिए चर्चा होने दीजिए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : प्लीज, चर्चा होने दीजिए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : सभा की कार्यवाही मंगलवार, दिनांक 10अगस्त, 2021 को प्रात: 11 बजे तक के लिए स्थगित की जातीहै ।
14.02 hrs The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock on Tuesday, August 10, 2021/Sravana 19, 1943 (Saka) INTERNET The Original Version of Lok Sabha proceedings is available on Parliament of India Website and Lok Sabha Website at the following addresses:
http://www.parliamentofindia.nic.in http://www.loksabha.nic.in LIVE TELECAST OF PROCEEDINGS OF LOK SABHA Lok Sabha proceedings are being telecast live on Lok Sabha T.V. Channel. Live telecast begins at 11 A.M. everyday the Lok Sabha sits, till the adjournment of the House.
___________________________________________________________________________________ Published under Rules 379 and 382 of the Rules of Procedure and Conduct of Business in Lok Sabha (Sixteenth Edition) _____________________________________________________________________________________ * The sign + marked above the name of a Member indicates that the Question was actually asked on the floor of the House by that Member.
* Available in Master copy of Debate, placed in Library.
* Available in Master copy of Debate, placed in Library.
* Laid on the Table and also placed in Library, See No. LT 4607/17/21.
** Expunged as ordered by the Chair.
* Not recorded.
* Expunged as ordered by the Chair.