Lok Sabha Debates
Regarding Flood Control Measures In Misrikh Parliamentary Constituency, Uttar ... on 3 July, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding flood control measures in Misrikh Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.
श्री अशोक कुमार रावत (मिश्रिख): उत्तर प्रदेश के मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मल्लावां-बिलग्राम विधान सभा क्षेत्र गंगा नदी से बाढ़ प्रभावित इलाका है । यहां पर प्रत्येक वर्ष गंगा नदी में बाढ़ आने पर कटरी -कछदु-परसौला–छिबरामऊ सहित काफी गांवों की न केवल फसल बर्बाद हो जाती है बल्कि उनके मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाते हैं जिसके कारण वे आवास विहीन हो जाते हैं । ऐसी स्थिति में कृषि उपज बर्बाद होने पर जहां उनकी जीविका का सहारा समाप्त हो जाता है वहीं वे बेघर भी हो जाते हैं ।
मेरा सरकार से अनुरोध है कि वह उत्तर प्रदेश के मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी से बाढ़ प्रभावित ग्रामों का उच्चीकरण कराने, पानी का फैलाव रोकने, आवास विहीन ग्रामीणों को आवास की व्यवस्था कराए जाने तथा प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से बचाए जाने हेतु एक बांध मेंहदीघाट से होते हुए राजघाट सड़िया पुल तक केन्द्रीय आवंटन से बनाए जाने हेतु आवश्यक कदम उठाएं और प्रतिवर्ष बाढ़ से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों के लिए राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए ।