Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Demand For Mobile Soil Testing Vans In The Country For The Welfare Of The Farmers. on 31 March, 2017

Sixteenth Loksabha an> Title: Demand for mobile soil testing vans in the country for the welfare of the farmers.

श्रीमती हेमामालिनी (मथुरा) : महोदय, धन्यवाद। मेरा सब्जेक्ट देश के किसानों के बारे में है। किसान प्रधान मंत्री स्वाइल हेल्थ कार्ड स्कीम बनाई गई है, लेकिन उसका बराबर लाभ हमारे देश के किसान नहीं उठा पाते हैं। मैंने मथुरा क्षेत्र के किसानों के बीच में रहकर उनकी समस्याओं को समझने की बहुत कोशिश की है। हमारे देश के बहुत सारे किसानों को इतनी टेक्निकल नॉलेज नहीं होने की वजह से थोड़ी प्रॉब्लम है। वे अपने खेत की मिट्टी का सैम्पल स्वाइल टेस्टिंग सेन्टर ले जाते हैं, लेकिन वहाँ पर टेस्ट करने के बाद बराबर उनका रिजल्ट नहीं मिलता है। मेरा सुझाव यही है कि मोबाइल स्वाइल टेस्ट वैन उपलब्ध करायी जाये, जो वैन हर जिले में जाकर एक प्रॉपर वैल ट्रेंड स्टॉफ के साथ उनके खेत की मिट्टी को वहीं से लेकर वहीं टेस्ट कराकर देंगे तो यह किसानों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।...(व्यवधान)

13.00 hours           किसानों को ब्लॉक लेवल पर टेक्नीकल ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। किसानों को न्यू टेक्नोलॉजी पर आधारित फसलों के अधिक-से-अधिक डिमॉन्स्ट्रेशन कराने चाहिए। किसानों को समय पर सीड्स और इंसेक्टीसाइड्स भी दिए जाने चाहिए, लेकिन वह समय पर नहीं दिए जाने की वज़ह से उनके खेतों में फसल का नुकसान हो जाता है।

माननीय सभापति :

 
श्री भैरों प्रसाद मिश्र,   कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल,   श्री शरद त्रिपाठी,   श्री बलभद्र माझी,   डॉ. हिना विजयकुमार गावीत,   श्री अरविंद सावंत एवं   श्री श्रीरंग आप्पा बारणे को श्रीमती हेमामालिनी द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।