Lok Sabha Debates
Regarding Running Of Superfast Train Via Maldah, Patna Pt. Deendayal Station And ... on 20 September, 2020
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding running of superfast train via Maldah, Patna Pt. Deendayal station and Kanpur to Delhi and Bengluru to Maldah Uttar constituency, West Bengal श्रीखगेन मुर्मु (माल्दहा उत्तर):सर, मैं आपका ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र माल्दहा उत्तर में रेल सुविधा की ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ ।
सर, मेरे संसदीय क्षेत्र का कुछ हिस्सा विभीषिका से त्रस्त है । वह अत्यंत ही पिछड़ा और गरीबइलाका है । लोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय है ।ऐसी स्थिति में मेरे लोक सभा क्षेत्र के अधिकांश लोग दिल्ली और बेंगलुरू में नौकरी, रोजगार तथा इलाज हेतु जाते रहते हैं ।रेल सुविधा सीमित होने के कारणलोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करनापड़ता है ।
महोदय, मैं आपके माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी से अनुरोध करता हूँ कि माल्दहा से पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन तथा कानपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलायी जाए ।इसके अलावा, माल्दहा से बेंगलुरू के लिए भी सुपरफास्ट ट्रेन चलायी जाए ।इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और हमारे क्षेत्र का विकास भी होगा ।
माननीयअध्यक्ष : श्री कुलदीप राय शर्मा तथा कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को श्रीखगेन मुर्मु द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।