Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Augment Groundwater Level In Latur Parliamentary Constituency And Other ... on 25 November, 2009

Title : Need to augment groundwater level in Latur Parliamentary Constituency and other parts of Maharashtra.

श्री जयवंत गंगाराम आवले (लातूर):  सभापति महोदय, आपने मुझे बोलने का मौका दिया, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे संसदीय क्षेत्र लातूर एवं पूरे महाराष्ट्र में पीने के पानी की कमी एवं पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। पानी की लेयर काफी गहरी होती जा रही है। जलस्तर काफी नीचे होने की वजह से सिंचाई एवं पीने के पानी की कमी होती जा रही है। भूस्खलन, भूजल के नीचे खिसकने और भूजल सिंचाई में गिरावट की समस्याओं से कृषि क्षेत्र संकट में है। एक सर्वे के मुताबिक देश में प्रति व्यक्ति शुद्ध पेयजल की उपलब्धता तेजी से घट रही है। वर्ष 1951 में जहां प्रति व्यक्ति पेयजल की उपलब्धता 5177 क्यूबिक मीटर थी, वहीं वर्ष 2001 में वह घटकर 1820 क्यूबिक मीटर रह गयी है। ऐसी भी आशंका है कि वर्ष2050 तक यह मात्रा घटकर 1140 क्यूबिक मीटर रह जायेगी।

          अतः सरकार से मेरी मांग है कि जल संकट को दूर करने के लिए भूजल जल संरक्षण क्षमता और जल प्रबंधन पर वैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल कर जल संकट को दूर किया जाये।