Lok Sabha Debates
Regarding Funeral Of 9 Tribals Whose Dead Body Are Lying From Past 179 Days. on 26 February, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding funeral of 9 tribals whose dead body are lying from past 179 days.
श्री प्रहलाद सिंह पटेल (दमोह) : सभापति महोदय, मैं एक बेहद संवेदनशील विषय की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि मणिपुर के चूड़चांदपुर जिले में आज 179 दिन से हमारे आदिवासी मंत्री बाहर जा रहे हैं, ट्राइबल्स की नौ लोगों की डैडबॉडी वहां 179 दिन से उनका फ्यूनरल नहीं हुआ। उनमें एक 11 वर्ष का बच्चा भी है। मैं आपके माध्यम से यह कहना चाहता हूं कि हिन्दुस्तान में मृत्यु के उपरान्त किसी के भी संस्कार का सम्मानजनक तरीका निकाला जाता है, लेकिन मणिपुर की सरकार इस बारे में संवेदनहीन है। क्रिसमस के पहले वे डैलीगेशन हमारे पास आया था, उन्होंने कहा कि हम क्रिसमस मनाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कि भारत सरकार को अब हस्तक्षेप करना चाहिए। वहां पर चूंकि वे नौ के नौ लोग आदिवासी हैं, यहां पर आदिवासियों के विकास के लिए, उनके अच्छे काम के लिए मंत्री जी यहां मौजूद हैं, मैं उनसे भी आपके माध्यम से प्रार्थना करूंगा कि कहीं न कहीं इतना संवेदनशील मामला है कि हमें हस्तक्षेप करना होगा। राज्य और केन्द्र का विषय छोड़कर हम इस बात को छोड़ नहीं सकते। मुद्दों पर मतभेद हो सकता है, लेकिन 179 दिन से नौ डैडबॉडी रखी हैं और उनका फ्यूनरल नहीं हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य हो नहीं सकता।
मणिपुर एक पूर्वांचल का राज्य है और वहां का प्रभारी होने के नाते मैं इस बात को एक बार सदन में उठा चुका हूं, इसलिए मैं चाहता हूं कि यह कोई राजनैतिक मामला नहीं है, कांग्रेस के लोग इतना दावा करते हैं, इस अवसर पर मैं चाहता हूं कि ऐसे अत्याचार अगर हों और केन्द्र हस्तक्षेप न करे और उसको राजनैतिक मुद्दा अगर आप बनायें तो मुझे लगता है कि यह इस देश के लिए ठीक नहीं होगा। संसद् के माध्यम से चाहे हम निवेदन करें या मंत्री जी आग्रह करें, वहां की सरकार से या वहां के लोगों से, आन्दोलनकारियों से, लेकिन उनका फ्यूनरल होना चाहिए। यह देश की परम्परा के लिए ठीक होगा। बहुत- बहुत धन्यवाद।
HON.CHAIRPERSON: Dr. Manoj Rajoria, Kunwar Pushpendra Singh Chandel, Shri Mahesh Giri, Shri Lakhan Lal Sahu, Shri Ramesh Bidhuri, Shri Bhairon Prasad Mishra, Shri P.P. Chaudhary and Shri Jitendra Chaudhury are permitted to associate with the issue raised by Shri Prahlad Singh Patel.
*m10 श्री जितेन्द्र चौधरी (त्रिपुरा पूर्व) : मैं भी इनके साथ एसोसिएट करता हूं, जो लोग फ्यूनरल की मांग कर रहे हैं, उसको भी स्वीकार करने के लिए सैण्ट्रल गवर्नमेंट कदम उठाये।
HON. CHAIRPERSON: Please send the slip for association.