Lok Sabha Debates
Regarding Alleged Levelling Of Corruption Changes By Two Union Cabinet ... on 8 December, 2004
nt> 12.04 hrs. RE : Alleged levelling of corruption charges by two Union Cabinet Ministers against each other … (Interruptions)
Title: Regarding alleged levelling of corruption changes by two Union Cabinet Ministers against each other. श्री प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज, बिहार) : +ाध्यक्ष महोदय, कल आसन से कहा गया था कि आप सरकार से बात करेंगे। कल हमने श्री लालू जी और श्री रामविलास पासवान जी के परस्पर बयान के संबंध में जो मामला उठाया था, उस पर आपने कहा था कि इसमें समय दीजिए, समय देने के बाद हम इस पर कुछ करेंगे। हम आसन से जानना चाहते हैं कि सरकार से आपकी क्या बात हुई और प्रधान मंत्री जी इस मामले में कब बयान देंगे। लालूजी के बयान से ८०० करोड़ रुपये के क्रेन घपले का मामला सामने आया है। उसके दस्तावेज उन्होंने टी.वी. पर दिखाये हैं। आपने कहा था कि हमें समय दीजिए, हम बतायेंगे। हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं कि प्रधान मंत्री जी का बयान इस सदन में कब होगा, इस पर आप अपना नियमन देने की कृपा करें।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: This is not what was told.
… (Interruptions)
श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, आपने कल कहा था कि आप समय दीजिए, इसलिए हम निवेदन करना चाहते हैं…( व्यवधान) MR. SPEAKER: I did not tell anything like that. आप बैठिये।…( व्यवधान) … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Please speak one after the other. Shri Prabhunath Singh, you have finished; please sit down now. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: I can look after it myself. I have not called you. I have permitted Prof. Vijay Kumar Malhotra. PROF. VIJAY KUMAR MALHOTRA (SOUTH DELHI): Sir, it is a matter of dignity and honour of this House as also of the Cabinet and of the country. सारे देश ने देखा है। यह डिग्निटी और ऑनर का सवाल है। केन्द्रीय कैबिनेट, जिसमें एक कैबिनेट मंत्री दूसरे कैबिनेट मंत्री पर ८०० करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, सीबीआई की इनक्वायरी की मांग करे और दूसरे मैम्बर ने उनके ऊपर आरोप लगाए - क्या ऐसे कैबिनेट चल सकती है? क्या प्रधान मंत्री इसके बारे में कोई जवाब नहीं देंगे? We want the Prime Minister to reply. आप प्रधान मंत्री से रिप्लाई दिलवाइए। MR. SPEAKER: You have said that. I cannot compel the Minister, I have also said that. I did not make any promise. PROF. VIJAY KUMAR MALHOTRA : You are the custodian of this House. This is the question of honour and dignity of the House.… (Interruptions) MR. SPEAKER: Your observations have been recorded. There are senior Ministers sitting here. … (Interruptions)
प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा : कोई तो रिस्पॉन्ड करे।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: I cannot compel the Government. Your observations have been recorded. I have allowed them to be recorded. It is for the Government to respond. PROF. VIJAY KUMAR MALHOTRA : Let the Government respond.… (Interruptions) श्री रघुनाथ झा (बेतिया) : आपने कहा कि हमें भी बुलाएँगे।
अध्यक्ष महोदय : आप बैठिये। The Leader of the Opposition wants to say something. श्री रघुनाथ झा : हम क्या हैं? हम भी तो मैम्बर हैं।
MR. SPEAKER: Do you want to go to the Opposition?
...( व्यवधान)
श्री लाल कृष्ण आडवाणी (गांधीनगर) : अध्यक्ष जी, यह मामला जो अभी-अभी उठाया गया है, वह मामला सदन में ही नहीं, बल्कि बाहर पत्र-पत्रिकाओं में भी इसकी चर्चा होती रही है और मैं समझता हूँ कि इसी कारण प्रधान मंत्री जी ने स्वयं दोनों को बुलाकर उनसे बातचीत की। यह भी अखबारों में छपा है - अर्थात् प्रधान मंत्री जी ने भी इसको गंभीर मामला माना। यहां पर संसदीय कार्य मंत्री बैठे हैं। मैं उनके द्वारा प्रधान मंत्री जी से अनुरोध करना चाहूँगा कि इस सदन को विश्वास में लें कि इस मामले में उन्होंने जो कदम उठाए, उसका क्या परिणाम निकला और आज स्थिति क्या है। क्योंकि अखबारों में यह आ रहा है कि…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : प्लीज़ आप सब लोग बैठिये।
...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : रघुनाथ जी, आप प्लीज़ बैठिये।
MR. SPEAKER: Nothing is being recorded.
(Interruptions)* … अध्यक्ष महोदय : आप सब लोग मेहरबानी करके बैठिये। यह सही नहीं है। Kindly learn from your Leaders. When the Chair stands, they sit down. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: May I make an observation?
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: The hon. Leader of Opposition..
… (Interruptions)
रेल मंत्री (श्री लालू प्रसाद) : अध्यक्ष महोदय, मेरा नाम लिया गया है। मेरी सफाई सुन ली जाए। यह मेरा हक है। माननीय सदस्य प्रभुनाथ सिंह जी ने और नेता विरोधी दल ने अखबारों में छपी बातों का हवाला दिया है। …( व्यवधान) श्री हरिन पाठक (अहमदाबाद) : टीवी पर भी आया है। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : क्या हम लोग सुनने के लायक भी नहीं हैं?
...( व्यवधान)
श्री लालू प्रसाद : मेरे मंत्रालय में कहां क्या अनियमितता है या नहीं है, कोई प्रापर फोरम में आएं। अखबारों का नोटिस मैंने कुछ नहीं देखा है। यह गलत है, मिथ्या है।Shri Singh is misleading the House. मैंने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। यह बिल्कुल गलत है। …( व्यवधान) MR. SPEAKER: Nothing is being recorded.
(Interruptions)* … * Not recorded MR. SPEAKER: Let me conduct the House. The House does not belong to me alone. I have been repeatedly saying this. This House has been constituted by 545 hon. Members. Certainly, it is everybody’s right to speak in the House, but there are certain rules and procedure. I expect that when any hon. Member speaks, others should pay attention. We have the custom and good convention that when the Prime Minister or the Leader of Opposition speak, others should listen to him with rapt attention. That is the custom and the convention of this House. Therefore, whenever the hon. Prime Minister or the hon. Leader of Opposition wants to speak, I have always permitted him. My request is, the hon. Leader of Opposition has made an appeal or a request to the hon. Minister of Parliamentary Affairs. He is present here. He has heard it. My only request is, he can speak if he has anything to say but I cannot compel anybody. You please consider this. SHRI PAWAN KUMAR BANSAL (CHANDIGARH): Sir, the concerned Minister has given his explanation.… (Interruptions) MR. SPEAKER: I have said that.
… (Interruptions)
प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा : अध्यक्ष जी, अभी श्री लालू प्रसाद, माननीय रेल मंत्री महोदय ने जो स्टेटमेंट दिया, वह बिलकुल असत्य है। भ्रष्टाचार के मामलों को देश के सभी लोगों ने टी.वी. पर देखा है। मेरे पास इस संबंध में एक फाइल है। अगर मैं उस फाइल को दिखा दूं, तो ये कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। MR. SPEAKER: You have made your point. Advani ji has already said that. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: He may say now or may not say now. Mr. Minister, are you prepared to say anything now? THE MINISTER OF PARLIAMENTARY AFFAIRS AND MINISTER OF URBAN DEVELOPMENT (SHRI GHULAM NABI AZAD): Not at the moment. MR. SPEAKER: He will say later on. The hon. Leader of Opposition has already mentioned to the television report. He has mentioned that and it is already on record. श्री गुलाम नबी आज़ाद : अध्यक्ष महोदय, टी.वी. में क्या आता है, अखबार में क्या आता है, उसके ऊपर कुछ कहना तो बड़ा मुश्किल है, लेकिन जिसके बारे में माननीय विपक्ष के नेता, श्री लालकृष्ण आडवाणी ने चर्चा की, उसके बारे में माननीय रेल मंत्री जी ने स्पष्टीकरण दे दिया है। इसके साथ ही यह चैप्टर क्लोज हो जाता है। …( व्यवधान) श्री लाल कृष्ण आडवाणी : अध्यक्ष जी, मैं संसदीय कार्य मंत्री जी से अपील करूंगा कि वे इस विषय में जिसकी चर्चा अभी-अभी हुई है, जिसके बारे में टेलीविजन में आया है, जिसके बारे में पत्र-पत्रिकाओं में भी चर्चा हुई है, उसके बारे में वे प्रधान मंत्री जी से कहें और यह स्पष्ट करें कि मंत्रिमंडल कलैक्टिव रेस्पांसबलिटी के जिस सिद्धान्त पर चलता है, उस सिद्धान्त का क्या इस सरकार ने परित्याग कर दिया है, क्या उस सिद्धान्त को छोड़ दिया है, इसका नोटिस लेकर वे प्रधान मंत्री जी से अनुरोध करें और सरकार की स्थिति स्पष्ट करें। महोदय, संसदीय कार्य मंत्री ने अभी जो कहा, उसका अर्थ इस मामले में यह निकलता है कि वे इस संबंध में अब कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: I have allowed the hon. Minister.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: You have to learn. There are certain conventions and rules of procedure. I have allowed Lalu ji, the hon. Minister because the matter relates to him. He has given his personal explanation. If anybody wants to say something, there is a method of drawing my attention. If all of you stand together, nothing can be heard and so, nothing can be recorded. The hon. Leader of Opposition has made an observation. It is entirely for the hon. Minister to respond. I cannot compel anybody for anything. He has heard it. Let him decide. श्री लाल कृष्ण आडवाणी : अध्यक्ष जी, मैं इस बार, फिर से इसलिए खड़ा हुआ हूं और इसलिए टिप्पणी करनी पड़ रही है क्योंकि संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि अभी-अभी जो बात, रेल मंत्री जी ने कही है, उसके बाद कुछ करने की जरूरत नहीं है, यह चैप्टर क्लोज हो जाता है। मेरा यह निवेदन है कि हमें दोनों संबंधित मंत्रियों से कोई स्पष्टीकरण नहीं चाहिए। सदन को तो प्रधान मंत्री जी से स्पष्टीकरण चाहिए कि कैबीनेट कलैक्टिव रेस्पांसबलिटी पर चलती है, क्या यह सरकार उस पर कायम है या उसे छोड़ दिया गया है। सदन को दोनों मंत्रियों से कोई स्पष्टीकरण नहीं चाहिए। …( व्यवधान) MR. SPEAKER: You have made your position very clear.
… (Interruptions)
श्री रघुनाथ झा : अध्यक्ष महोदय, *...
MR. SPEAKER: It will all be expunged, deleted.
…( व्यवधान)
श्री लाल कृष्ण आडवाणी : क्या संसदीय कार्य मंत्री यह बात कहने के लिए तैयार हैं कि वे इस बारे में प्रधानमंत्री जी से बात करेंगे और अनुरोध करेंगे कि मैंने जो कहा है वह ठीक है, अन्यथा अगर वे समझते हैं कि स्पष्टीकरण हो गया है तो हम उससे सहमत नहीं हैं।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय, संसदीय कार्य मंत्री कहें, हमें किसी अन्य से स्पष्टीकरण नहीं चाहिए।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: Very well, if you do not want the House to run, then please carry on. … (Interruptions)
श्री लाल कृष्ण आडवाणी : अध्यक्ष महोदय, हमें इस समय संसदीय कार्य मंत्री जी से स्पष्टीकरण चाहिए कि वह इस मामले में प्रधान मंत्री जी से बात करेंगे या नहीं करेंगे?…( व्यवधान) MR. SPEAKER: I have already made a request to him.
श्री गुलाम नबी आज़ाद : माननीय आडवाणी जी,मंत्री जी ने स्पष्टीकरण दे दिया है उन्होंने कहा है कि मैंने नहीं कहा है, उसके बाद चेप्टर खत्म हो जाता है।…( व्यवधान) SHRI L.K. ADVANI : It is a violation of collective responsibility… (Interruptions) You can direct him… (Interruptions) MR. SPEAKER: I have asked him to consider it. I have said that you have made your observations, but I cannot direct him. … (Interruptions)
SHRI L.K. ADVANI : You can direct him to consult the hon. Prime Minister… (Interruptions) * Not recorded.
MR. SPEAKER: I have already said that the hon. Minister has listened to your observations and it is now for the Government to respond. I cannot direct him to do so. … (Interruptions)
SHRI L.K. ADVANI : Sir, I am sorry, we have to register our protest… (Interruptions) 12.17 hrs. (At this stage, Shri L. K. Advani and some other hon. Members left the House.) MR. SPEAKER: Let there be some sort of semblance of an order in the House now. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Allow me to call you. I would not allow this. This is becoming too much. Please sit down. Nothing is being recorded.
...( व्यवधान)...* MR. SPEAKER: Let there be some order in the House.
…( व्यवधान)
मोहम्मद सलीम (कलकत्ता-उत्तर पूर्व) : अध्यक्ष महोदय, सदन के अंदर एनडीए की कोआर्डीनेशन मीटिंग नही होनी चाहिए।…( व्यवधान)सदन में जो बात हुई है, उसे गंभीरता से लेना चाहिए।…( व्यवधान)यह पहली बार देखा है कि लीडर ऑफ द अपोजिशन की बात इनके मेम्बर्स नहीं सुनते।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : झा जी, आप कुछ बोलना चाहते हैं?
श्री रघुनाथ झा : जी हां।
अध्यक्ष महोदय : आप थोड़ा धीरज रखिए, हम एक-एक करके बुलाएंगे। आप हमें बुलाने का मौका नहीं देते। …( व्यवधान)
MR. SPEAKER : No. I would not allow this.
* Not recorded SHRI GURUDAS DASGUPTA (PANSKURA): Sir, I am on a point of order.
MR. SPEAKER: Please allow me to speak. Nobody should speak without my consent. I will not allow anybody. SHRI SUKHDEV SINGH DHINDSA (SANGRUR): Sir, I have given notice for a Calling Attention… (Interruptions) MR. SPEAKER: This is not the time for Calling Attention. If you have given a notice, I will consider it. श्री रघुनाथ झा : अध्यक्ष महोदय, हम लोगों ने पूर्व में नोटिस दिया था,…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आपने किस बारे में दिया था।
…( व्यवधान)
श्री रघुनाथ झा : महोदय, ...( व्यवधान)...* …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: No, it will not be recorded. I have disallowed it. Nothing, except what Shri Hannan Mollah is saying, would be recorded. (Interruptions) * … MR. SPEAKER: It is a matter of great sorrow and it is really unfortunate that we are not having the minimum patience to see that this House runs. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Those who raise slogans will have to be ready to face the consequences. This is the House of Parliament of India. Please, nobody should cross-talk. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Hannan Mollah.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: No, I am not allowing you to speak. It cannot go on one by one. Mr. Hannan Mollah is raising a very important issue. … (Interruptions)
* Not recorded श्री हन्नान मोल्लाह (उलूबेरिया) : अध्यक्ष महोदय, मैं पिछले तीन दिन से इस बात पर नोटिस दे रहा हूं। मैं एक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर हाउस और सरकार का ध्यान खींचना चाहूंगा। आपको मालूम है कि राजस्थान में पिछले ६ साल से लगातार सूखा पड़ रहा है।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: Nobody is interested in running the House.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Nobody is interested to see whether the House is functioning in a manner which is consistent with the decorum. … (Interruptions)
श्री हन्नान मोल्लाह : इस साल भी २५ जिलों में करीब १८,३०० गांव सूखे की चपेट में हैं। …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : यह क्या बात है?जिसका जो मन चाहेगा, बोलेगा क्या, और सब खुश होंगे। अगर इस तरह बोलेंगे तो फिर चेयर की क्या जरूरत है। …( व्यवधान)
श्री हन्नान मोल्लाह : इन गांवों में पिछले पांच वर्षों से पानी नहीं था, अभी रबी मानसून में भी पानी नहीं था।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : बोलिये, आपको क्या बोलना है। मैंने उनका नाम लिया है, वे बोलेंगे। ...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Let there be order in the House.
… (Interruptions)
श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, माननीय रेल मंत्री जी अपना स्पष्टीकरण दे रहे थे…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आप बैठिये। प्लीज साइलेंस।
...( व्यवधान)
श्री अनंत गंगाराम गीते (रत्नागरि) :यह क्या तरीका है?…( व्यवधान)
मोहम्मद सलीम : आप मर्यादा की बात करते हैं, उनकी बात सुनी जायेगी, दूसरों की बात नहीं सुनी जायेगी - यह कोई तरीका नहीं है। MR. SPEAKER: The whole country including young boys and girls is looking at us. … (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : अभी कौन बोल रहा है, अगर हिम्मत है तो खड़ा हो।
...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Yes, take down his name. यह मजाक की जगह नहीं है।
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: You are misusing the opportunity that I have given you. It is very unfortunate. Very well, I will hear you at five minutes to 1 p.m. Now, please allow the House to function. यह मजाक की जगह नहीं है। … (Interruptions)
श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, आपने मेरा नाम पुकारा था।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : हम आपको बुलाएंगे।
श्री प्रभुनाथ सिंह : आपने बोला है। अध्यक्ष महोदय, आपने हमारा नाम पुकारा था। MR. SPEAKER: This is very unfortunate. You are a senior Member.
… (Interruptions)
श्री प्रभुनाथ सिंह : आसन से हमारा नाम पुकारा गया।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: I will reconsider it.
… (Interruptions)
श्री प्रभुनाथ सिंह : आपने मेरा नाम पुकारा है।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: I am sorry. It is very unfortunate. You cannot dictate to me. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: No, I will not tolerate. Only Mr. Hannan Mollah’s observations will be recorded and nothing else. (Interruptions)* … श्री प्रभुनाथ सिंह : हम डिक्टेट नहीं कर रहे हैं।…( व्यवधान)
श्री हन्नान मोल्लाह : पिछले कई साल से…( व्यवधान)
* Not recorded .
अध्यक्ष महोदय : हम आपसे हाथ जोड़कर विनती करते हैं, आप बैठिये। हम आपको बुलाएंगे। श्री प्रभुनाथ सिंह : आपने पहले मेरा नाम पुकारा है। …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: I have the right to reconsider.
… (Interruptions)
श्री प्रभुनाथ सिंह : आसन के निर्देश के बाद हम बोले हैं। अध्यक्ष महोदय, आपने मेरा नाम पुकारा है और आपके नाम पुकारने पर मैं बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं। पहले आप मेरी बात सुन लीजिए।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: Nothing will be recorded except Shri Hannan Mollah"s speech. (Interruptions)*… अध्यक्ष महोदय : आपको बोलने का मौका देंगे, आप उसे यूटीलाइज़ कीजिए। हमने रीकंसीडर किया। ...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Hon. Members, Please sit down.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: I will not allow this. Unless the Speaker allows, nobody should stand up. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Mr. Dhindsa, you were a Minister. You are a responsible Member. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Mr. Hannan Mollah may speak now.
… (Interruptions)
श्री हन्नान मोल्लाह : अध्यक्ष महोदय, मैं एक महत्वपूर्ण विषय की ओर आपका ध्यान आकर्षितकरना चाहता हूं। …( व्यवधान) MR. SPEAKER: I hope the entire country is looking at you as to how you are behaving. .… (Interruptions)
* Not recorded अध्यक्ष महोदय : आप लोग क्या कर रहे हैं?
...( व्यवधान)
श्री रघुनाथ झा : अध्यक्ष महोदय, मैं आपका आदर करते हुए कहना चाहता हूं कि क्या आपका आदेश सिर्फ हमारे लिए ही है?…( व्यवधान) श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, आपने मेरा नाम पुकारा था।…( व्यवधान)