Lok Sabha Debates
Need To Undertake Gauge Conversion Of Railway Line Between Khijadiya And Amreli ... on 10 August, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to undertake gauge conversion of railway line between Khijadiya and Amreli in Gujarat and accord approval to the proposal for gauge conversion of Khijadiya-Amreli-Dhari-Visavadar-Junagadh railway line in the State.
श्री नारणभाई काछड़िया (अमरेली) : ढसा-जेतलसर गेज कनवर्जन का कार्य जो शुरू होने वाला है, वह लाइन अमरेली से केवल 17 किलोमीटर दूर खिजडिया से होकर गुजरने वाली है और अमरेली स्टेशन की वार्षिक आय लगभग 1.65 करोड़ रूपए है, वहां की आबादी लगभग 20 लाख है तथा अमरेली शहर एक जिला मुख्यालय है जबकि खिजडिया एक गांव है। इसी कार्य के साथ अमरेली-खिजडिया का भी बड़ी लाइन बनाने का कार्य सम्मिलित कर लिया जाए ताकि जिले की जनता को रेलवे के ब्रॉडगेज की सुविधा का लाभ मिल सके। साथ ही खिजडिया-अमरेली-धारी-विसावदर-जूनागढ़ लाइन के आमान परिवर्तन परियोजना का दोबारा सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और इसकी रिपोर्ट मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, चर्चगेट की ओर से रेलवे मंत्रालय को आवश्यक मंजूरी प्रदान करने हेतु वर्ष 2013 में भेज दी गयी थी जो अभी तक लम्बित है।
अतः मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इन परियोजनाओं को पूर्ण कराने हेतु शीघ्र आवश्यक मंजूरी प्रदान की जाए।