Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Take Measures To Prevent The Possibility Of Acid Rain In The Country. on 28 April, 2008

an> Title: Need to take measures to prevent the possibility of acid rain in the Country.

श्री हंसराज गं. अहीर (चन्द्रपुर) :  अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से एक गम्भीर समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। हाल ही में विश्व विख्यात अन्तरिक्ष संगठन 'नासा' द्वारा ओजोन मॉनीटरिंग सैटेलाइट के माध्यम से ओजोन की पोजीशन के संबंध में एक सर्वेक्षण किया गया है और उसमें ओजोन की पोजीशन की तस्वीरें ली गई हैं। उन तस्वीरों के आधार पर अमरीका की सायंटिफिक मैगजीन में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। उसके अनुसार भारत के कई शहरों पर नाइट्रोजन ऑक्साइड के बादल मंडरा रहे हैं। जहां भारत के अन्य शहरों का नाम है, वहां उसमें विशेषकर मेरे निर्वाचन क्षेत्र चन्द्रपुर के ऊपर नाइट्रोजन ऑक्साइड के सबसे ज्यादा बादल बताए गए हैं। जहां ऐसे खतरनाक बादल मंडराते हैं, वहां एसिड रेन होने की भारी आशंका होती है और इस आशंका के कारण मनुष्यों एवं अन्य जीवों की जान को भारी खतरा हो सकता है। इसलिए मैं आपके माध्यम से सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि सरकार इन बेकसूर लोगों की जान बचाने के लिए आवश्यक पहल करे। ...( व्यवधान)

MR. SPEAKER: I am sure it is an important matter and it is being taken note of.

श्री हंसराज गं. अहीर  :  अध्यक्ष महोदय, हमारे यहां देश का सबसे बड़ा पॉवर प्लांट चन्द्रपुर में है, जिसमें 2340 मैगावाट बिजली बनती है। इसके अलावा सीमेंट, स्टील एवं पेपर के अनेक उद्योग हैं। इन उद्योगों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए जो संयंत्र लगाए जाने चाहिए, वे नहीं लगाए जाते हैं। केन्द्र और राज्य सरकार के जो पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड़्स हैं, उनके द्वारा इसकी मॉनीटरिंग ठीक प्रकार से नहीं होती और पॉल्यूशन पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। मैं सरकार से विनती करता हूं कि इस शहर के ऊपर नाइट्रोजन ऑक्साइड के बादल मंडराने से लोगों की जान को खतरे की जो आशंका पैदा हुई है, उस पर नियंत्रण पाने के लिए केन्द्र सरकार पहल करे और राज्य सरकार को निर्देश दे कि आने वाले समय में लोगों को खतरे से बचाया जाए।

 

 MR. SPEAKER: I am sure this is a matter which will be looked into.

          Shri Madhusudan Mistry.

SHRI MADHUSUDAN MISTRY (SABARKANTHA): Sir, I am coming to my seat.

MR. SPEAKER: I hope such a situation will not be seen in future.